ये हैं भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 5 सस्ती SUV कारें

  • ये हैं भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 5 सस्ती SUV कारें
You Are HereGadgets
Monday, August 28, 2017-10:23 AM

जालंधरः भारतीय ग्राहक हैचबैक और सेडान के बाद ऊंची गाड़ियों में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं जिन्हें एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) कहते हैं। मिडल क्लास फैमिली अपने बजट के हिसाब से अच्छे स्पेस वाली एसयूवी खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन ज्यादा कीमत होने के चलते कुछ ग्राहक हैचबैक या सेडान की ओर रुख मोड़ने लगते हैं। आपको बता दें एसयूवी में भी कई सेगमेंट होते हैं लेकिन भारत में केवल कॉम्पैक्ट एसयूवी, मिड साइज एसयूवी और फुल साइज एसयूवी ही चलते हैं। 

1. फोर्ड ईकोस्पोर्टः

फोर्ड की ईकोस्पोर्ट में 1.5 लीटर TDCi डीजल, 1.0 लीटर ईकोबूस्ट पेट्रोल और 1.5 लीटर Ti-VCT पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस कार में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 स्पीड पावरशिफ्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इसकी कीमत 7.17 लाख रुपए से शुरू है।

2. मारुति विटारा ब्रेजाः

मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा 2016 कार ऑफ द ईयर चुनी गई थी। विटारा ब्रेजा केवल डीजल इंजन में उपलब्ध है जिसमें 1.3 लीटर का DDiS डीजल इंजन लगा है। यह 88.5bhp की पॉवर और 190Nm का टार्क देता है। इसके अलावा विटारा 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ में आती है। एक लीटर में यह SUV 24.3kmpl का माइलेज निकाल देती है। इसकी कीमत 7.26 लाख रुपए से शुरू होती है।

3. हुंडई क्रेटाः

हुंडई क्रेटा को लांच के बाद से अब तक 2 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इसमें 123PS/15.4Nm वाला 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन, 90PS/22.4ळस वाला 1.4 लीटर डीजल और 128PS/26.5Nm वाला 1.6 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। इसकी कीमत 8.92 लाख रुपए से शुरू होती है।

4. महिंद्रा बोलेरो पावर प्लसः

महिंद्रा बोलेरो पावर प्लस गावों और कस्बो में ज्यादा बिक रही है। इसमें लगा mHawk इंजन भरोसेमंद है जो पुराने मॉडल के मुकाबले 13% ज्यादा पॉवर और 5% अतिरिक्त माइलेज भी देगा। 1493cc वाला यह इंजन 70bhp और 195Nm का टार्क देता और वही इसकी माइलेज 16.5 kmpl है। जबकि मौजूदा बोलेरो की माइलेज 15.5 kmpl है।
इसकी कीमत 7.02 लाख रुपए से शुरू होती है।

5. होंडा WR-V

इसमें 1.5 लीटर i-VTEC फोर सिलेंडर इंजन दिया है, जो 90PS की पावर और 110Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसके साथ ही इसमें 1.5 लीटर i-DTEC फोर सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 100PS की पावर और 200Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। पेट्रोल इंजन 17.5 kmpl की माइलेज और डीजल इंजन 25.5 kmpl की माइलेज देता है। इसकी कीमत करीब 7.66 लाख रुपए से शुरू होती है।


 


Latest News