इस देश में पेश हुई ऑल-इलेक्ट्रिक थ्री-डोर माइक्रो एसयूवी, क्या भारत में होगी लॉन्च?

  • इस देश में पेश हुई ऑल-इलेक्ट्रिक थ्री-डोर माइक्रो एसयूवी, क्या भारत में होगी लॉन्च?
You Are HereAutomobile
Sunday, September 25, 2022-11:22 AM

ऑटो डेस्क. अमेरिकी वाहन निर्माता General Motors और चीनी वाहन निर्माता SAIC Motor की ज्वाइंट वेंचर कंपनी Baojun ने चीन में एक ऑल-इलेक्ट्रिक माइक्रो एसयूवी का खुलासा किया है। इस थ्री-डोर एसयूवी को स्क्वैरिश डिजाइन दिया गया है। इसमें एक मस्कुलर फ्रंट बम्पर, इंटीग्रेटेड हेडलाइट्स के साथ एक रेक्टेंगुलर फ्रंट ग्रिल है। ये नई एसयूवी Ford Bronco की तरह दिखती है। 


पावरट्रेन

PunjabKesari
Baojun SUV में दो मोटरों का इस्तेमाल किया गया है, जो दोनों एक्सल पर एक-एक है। इनसे 100 bhp से ज्यादा पावर जेनरेट की जा सकती है। 

PunjabKesari
बता दें Baojun SUV का प्रोडक्शन अगले साल शुरू हो सकता है। इस एसयूवी की बिक्री पहले चीन में शुरू होगी और इसके बाद इसे विश्व के दूसरे बाजारों में बेचा जाएगा। इस नई Baojun SUV को भारत में लॉन्च होने की संभावना नहीं है, क्योंकि इसकी सहयोगी कंपनी MG भारत में पहले से काम कर रही है। MG भारत में ईवी लॉन्च की तैयारी कर रही है, तो इस थ्री-डोर एसयूवी के लॉन्च होने की संभावना नहीं है।
Edited by:Parminder Kaur

Latest News