Tuesday, November 22, 2022-12:36 PM
ऑटो डेस्क. 2023 Auto Expo नोएडा में होने जा रहा है। इसकी तारीखों का भी खुलासा हुआ चुका है। TVS Motor इसमें अपने कुछ नए प्रोडक्ट्स को पेश कर सकती है। खबरों के अनुसार, कंपनी अपनी TVS Creon इलेक्ट्रिक स्कूटर का खुलासा कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने साल 2020 के नोएडा ऑटो एक्सपो में पेश किया था। उस समय यह कॉन्सेप्ट वर्जन में लाई गई थी।
TVS Creon को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिसके कारण इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। बेंगलुरु की सड़कों पर देखे गए इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन क्रेओन पर ही आधारित था। TVS Creon पावरफुल मोटर और बैटरी पैक के साथ आ सकती है। TVS ने जब अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया था तो इसका डिजाइन काफी स्पोर्टी और अग्रेसिव था। इसमें स्पोर्टी बॉडी पैनल के साथ एक छोटी सीट लगाई गई थी। स्कूटर में सामने टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे हॉरिजॉन्टल मोनोशॉक सस्पेंशन लगाया गया था।
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर डुअल डिस्क ब्रेक के साथ देखी गई थी। उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी इसे डुअल चैनल एबीएस के साथ पेश कर सकती है। स्कूटर के फुटबोर्ड पर बड़ी बैटरी लगाई गई थी और मोटर को सीट के नीचे लगाया गया था। इसके अलावा एक वाइड हैंडल बार, फुल डिजिटल स्क्रीन, अलॉय व्हील्स और पीछे एलुमिनेटेड टीवीएस की बैजिंग भी दी गई थी। फिलहाल टीवीएस ने इसकी रेंज, फीचर्स और चार्जिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है और 2023 ऑटो एक्सपो में पेश करने के बाद कंपनी इसके बारे में बाकी जानकारी देगी।
Edited by:Parminder Kaur