Sunday, April 24, 2016-11:43 AM
जालंधर : सिस्का ने रेनबो एलईडी बल्ब को लांच किया है जो वायरलैस तरीके से कंट्रोल हो सकता है। सिस्का रेनबो एलईडी बल्ब को इस तरह से प्रोग्राम किया गया है कि यह गोल्डन, सिल्वर और व्हाइट जैसे कई रंगों में रोशनी बिखेर सकता है। रेनबो एलईडी बल्ब के रंगों को यूजर अपने मूड के हिसाब से भी बदल सकता है।
सिस्का के इस स्मार्ट बल्ब को ब्लूटूथ की मदद से स्मार्टफोन के साथ सिंक कर सकते हैं। इसी के साथ यूजर इस बल्ब को आॅन और आॅफ करने के लिए टाइमर भी लगा सकता है। एप की मदद से रेनबो एलईडी बल्ब किसी अलार्म क्लाॅक की तरह भी काम कर सकता है। इसकी कीमत 2,000 रुपए है।