ZenBook Flip : हाईब्रिड डिजाइन के साथ बेहतरीन फीचर्स

  • ZenBook Flip : हाईब्रिड डिजाइन के साथ बेहतरीन फीचर्स
You Are HereGadgets
Saturday, July 9, 2016-10:27 AM
जालंधर : आजकल पतले और हाईब्रिड पी.सी. का दौर है जो लैपटॉप के साथ-साथ टैबलेट की भूमिका भी निभा सके। ऐसे में कई पी.सी. निर्माता हाईब्रिड पी.सी. (लैपटॉप + टैबलेट) मार्कीट में पेश कर रहे हैं। अब आसूस ने 13 इंच वाला नया लैपटॉप ‘जेनबुक फ्लिप यूएक्स360सीए’ लांच किया है। यह लैपटॉप कुछ हद तक मैकबुक एयर को टक्कर देने के लिए बनाया गया है क्योंकि यह पतला है और इसमें बेहतरीन प्रोसैसर लगा है। 
 
आसूस जेनबुक फ्लिप यूएक्स360सीए की कीमत 69 डॉलर (लगभग 47,000 रुपए) रखी है और यह 13. एम.एम. मोटा है। अन्य स्लिम हाईब्रिड लैपटॉप्स की तरह ही इसमें भी पंखा नहीं लगा है। इसका मतलब है कि आसूस का यह लैपटॉप कम आवाज और अच्छी बैटरी लाइफ देता है। फिलहाल आसूस ने इसे अमरीका की वैबसाइट पर लिस्ट किया है और भारत में इसके लांच की जानकारी नहीं है।
 
लेनोवो योगा सीरीज की तरह इस जेनबुक में 360 डिग्री एंगल तक फोल्ड किया जा सकता है जिससे यह लैपटॉप किसी टैबलेट की तरह लगने लगता है। इसकी एक अन्य खासियत यह है कि इसमें लगी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 12 घंटों तक यूजर का साथ दे सकती है।
 
आसूस जेनबुक फ्लिप यूएक्स360सीए के फीचर्स पर एक नजर -
 
प्रोसैसर :                  इंटेल कोर एम 6वाई30 प्रोसैसर, इंटेल कोर एम 6वाई54 प्रोसैसर, इंटेल कोर एम 6वाई75 प्रोसैसर
 
ऑप्रेटिंग सिस्टम :   विंडोज 10 होम, विंडोज 10 प्रो
 
मैमोरी :                  4 जी.बी. एल.पी.डी.डी.आर3 एस.डी. रैम अधिकतम 8 जी.बी. एस.डी. रैम
 
डिस्प्ले :               13.3 एल.ई.डी. बैकलिट एफ.एच.डी. (1920 & 1080) ग्लेयर टचस्क्रीन
 
ग्राफिक्स :              इंटीग्रेटेड इंटेल एच.डी. ग्राफिक्स 515
 
स्टोरेज :                128 जी.बी./256 जी.बी./512 जी.बी. साटा एम.2 एस.एस.डी.
 
की-बोर्ड :              चिकलेट की-बोर्ड
 
कार्ड रीडर :          मल्टी-फार्मेट कार्ड रीडर
 
वैबकैम :              एच.डी. वैबकैम, एच.डी. कैमरा (फ्रंट)
 
नैटवर्किंग :          वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.1 
 
ऑडियो :             बिल्ट-इन स्टीरियो 1.6 वॉट स्पीकर और डिजीटल  ऐरे माइक्रोफोन, आसूस  सॉनिक मास्टर टैक्नोलॉजी
 
बैटरी :               3 सेल्स 54 वाट पॉलिमर बैटरी
 
वजन :             बैटरी के साथ 2.86 पाऊंड (1.29 कि.ग्रा.)
 
सिक्योरिटी :   बी.आई.ओ.एस. बूसिटिंग यूजर पासवर्ड प्रोटैक्शन  इंटेल एंटी-थैफ्ट
 
इंटरफेस :   1& माइक्रोफोन-इन / हैडफोन-आऊट जैक, 2&  यू.एस.बी. 3.0 पोर्ट्स, 1& यू.एस.बी.-सी. जेन 1 (2 जी.बी.पी.एस. की स्पीड),                     1& माइक्रो एच.डी.एम.आई., 1& माइक्रो एस.डी.एक्स.सी. कार्ड रीडर, 1& ए.सी. अडाप्टर प्लग, 1& वॉल्यूम अप/डाऊन
 

 


Latest News