शानदार लुक के साथ लॉन्च हुई नई जेनरेशन की Toyota Glanza, जानें कीमत और खासियत

  • शानदार लुक के साथ लॉन्च हुई नई जेनरेशन की Toyota Glanza, जानें कीमत और खासियत
You Are HereGadgets
Tuesday, March 15, 2022-2:25 PM

ऑटो डेस्क. नई जेनरेशन वाली Toyota Glanza भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। टोयोटा ने इस कार को 6.39 लाख शुरूवाती कीमत पर लॉन्च किया है। इस कार को नए लुक और फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। आज हम आपको इसके सभी वैरिएंट्स की कीमतों के बारे में बताएंगे। इसके अलावा इसमें किए गए नए बदलावों के बारे में भी बताएंगे। आइए जानते हैं...

PunjabKesari
Toyota Glanza के लुक की बात करें तो इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और फॉगलैंप्स दिए गए हैं। इसमें शार्प एलईडी DRLs दिए गए हैं। इसके रियर में नई LED टेललाइट्स दी गई हैं। इसमें नया डुअल-टोन डैशबोर्ड दिया गया है। इसका लेआउट Maruti Suzuki Baleno जैसा ही है। नई Toyota Glanza में ग्राहकों को हेड-अप डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ऑटो फोल्डेबल और पावर अडजस्टेबल विंग मिरर्स हैं।

PunjabKesari
बता दें Toyota Glanza 2022 Maruti Suzuki Baleno का रीबैज्ड वर्जन है। मारुति ने हाल ही में अपनी नई Baleno लॉन्च की है, जिसकी बिक्री नेक्सा डीलरशिप के जरिए हो रही है। Toyota Glanza भारतीय बाजार में सुजुकी-टोयोटा की साझेदारी में लॉन्च की हुई पहली कार थी। 2022 Toyota Glanza में कुछ कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं। यह टोयोटा की सबसे सस्ती कार है।


PunjabKesari


Edited by:Parminder Kaur

Latest News