अमेरिकी कंपनी ने भारत में लॉन्च की नई किफायती वॉशिंग मशीन

  • अमेरिकी कंपनी ने भारत में लॉन्च की नई किफायती वॉशिंग मशीन
You Are HereGadgets
Wednesday, August 5, 2020-11:21 AM

गैजेट डैस्क: चीन विरोधी भावनाओं के कारण भारत अब अमेरिकी कंपनियों की पहली पसंद बन गया है। कई अमेरिकी कंपनियों ने पिछले दो-तीन महीनों में भारतीय बाजार में एंट्री मारी है और अब इनमें एक नाम व्हाइट-वेस्टिंगहाउस भी जुड़ गया है। व्हाइट वेस्टिंगहाउस ने भारतीय बाजार में अपनी किफायती वॉशिंग मशीन से एंट्री की है। इसके लिए कंपनी ने भारतीय मैन्युफैक्चरिंग फर्म सुपरप्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (एसपीपीएल) के साथ साझेदारी की है।

शुरुआती कीमत 7,499 रुपये

व्हाइट वेस्टिंगहाउस की वॉशिंग मशीन के 7 किलोग्राम मॉडल की कीमत 7,499 रुपये रखी गई है और इसके 8 किलोग्राम मॉडल को आप 8,999 रुपये व 9 किलोग्राम मॉडल को आप 9,999 रुपये में खरीद सकेंगे। ये सभी मॉडल सेमी ऑटोमेटिक हैं। आपको बता दें कि व्हाइट वेस्टिंगहाउस 100 साल पुरानी कंपनी है। वर्तमान में ट्रेडमार्क ओनर वेस्टिंगहाउस इलेक्ट्रिक कॉरपोरेशन द्वारा लाइसेंस के तहत उपयोग की जाती है। यह ब्रांड दुनिया के 45 से अधिक देशों में अपने प्रोडक्ट्स बेचता है।


Edited by:Hitesh

Latest News