BDPA ने गूगल पर ठोका 6.84 लाख डॉलर का जुर्माना

  • BDPA ने गूगल पर ठोका 6.84 लाख डॉलर का जुर्माना
You Are HereGadgets
Wednesday, July 15, 2020-1:21 AM

गैजेट डेस्कः  गूगल पर बेल्जियन डाटा प्रोटेक्शन अथॉरिटी (BDPA) द्वारा मंगलवार को एक बैलजियन नागरिक की जानकारी सर्च इंजन से न हटाने को लेकर 6 लाख यूरो (6.84 लाख अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है। सर्च इंजन पर नागरिक के 'राइट टू बी फॉरगॉटन' कानून का पालन न करने के कारण यह जुर्माना लगाया गया है।

नागरिक ने गूगल को अपने बारे में कई न्यूज आर्टिकलों के लिंक को हटाने को कहा था जिनमें उस नागरिक के खिलाफ कई तरह के दावे किए गए थे। यूरोपियन यूनियन के 2014 के एक फ़ैसले में सर्च इंजनो को उनकी वेबसाइट्स से यूरोपियन नागिरक के बारे गलत या पुरानी जानकारी वाले लेखों को हटाने के लिए कहा गया था जोकि उनके प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इसको 'राइट टू बी फॉरगॉटन' के अधिकार के तौर पर जाना जाता है। इस दौरान यदि जानकारी सही हो और जनहित में हो तो अनुरोध को नजर अंदाज किया जा सकता है परन्तु इसकी समीक्षा जरूरी होती है। डाटा प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने एक प्रेस बयान (फ्रैंच से अनुवाद) में कहा कि गूगल ने नागरिक के अनुरोध को न मंजूर करके गंभीर उल्लंघना की है।


Edited by:Pardeep

Latest News