BMW ने भारतीय वेबसाइट से हटाई M5 सेडान कार, जानें क्या है कारण

  • BMW ने भारतीय वेबसाइट से हटाई M5 सेडान कार, जानें क्या है कारण
You Are HereGadgets
Friday, February 12, 2021-4:24 PM

ऑटो डैस्क: लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने भारतीय बाजार के लिए अपने पोर्टफोलियो को अपडेट कर दिया है। कंपनी ने भारत की आधिकारिक वेबसाइट से बीएमडब्ल्यू एम5 सेडान कार को हटा दिया है। बीएमडब्लू इंडिया अब इस कार की बिक्री भारत में नहीं करेगी। जानकारी के मुताबिक बीएमडब्ल्यू भारतीय बाजार में एम5 फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यही कारण है कि कंपनी ने अपने मौजूदा मॉडल की बिक्री बंद कर दी है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि बीएमडब्ल्यू एम5 फेसलिफ्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अक्टूबर 2019 में लॉन्च किया गया था। इसके कुछ समय बाद अक्टूबर 2020 में पुणे में इस कार को प्रदर्शित किया गया था।

 


Edited by:Hitesh

Latest News