यूजर्स के माउस की मूवमेंट से लेकर फोन के कैमरे तक की सारी जानकारी रखता है Facebook

  • यूजर्स के माउस की मूवमेंट से लेकर फोन के कैमरे तक की सारी जानकारी रखता है Facebook
You Are HereGadgets
Thursday, June 14, 2018-3:43 PM

जालंधरः कैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल के बाद सामने अाए सवालों पर अमेरिकी संसद के उच्च सदन यूएस सीनेट को फेसबुक ने अपने जबाब दिए है। इनमें फेसबुक ने माना है कि यूजर्स की निजी जानकारी से लेकर वह क्या पसंद करता है और क्या ना पसंद करता है। यह बात जानने के लिए उसके कम्प्यूटर की-बोर्ड और माउस की मूवमेंट पर नजर रखता है। फेसबुक अगर अापके कंप्यूटर पर लॉगइन है तो माउस ओर कीबोर्ड का उपयोग होने पर यह सारी जानकारी फेसबुक पर पहुंच रही है। जिससे फेसबुक को यह पता चल जाता है कि यूजर कितनी देर तक एक ही कॉन्टेंट पर टिका है और उसी हिसाब से विज्ञापन दिखाए जाते है। 

PunjabKesari

फेसबुक के CEO जकरबर्ग ने दिए सवालों के जबाबः
कैम्ब्रिज एनालिटिका डाटा लीक के बाद, यूएस सीनेट में फेसबुक के सीईओ के साथ सवाल जबाब किए गए थे। जिनमें से उन्होंने कई सवालों के जवाब तो उसी समय दे दिए थे और बाकी के जवाबों के लिए उन्हें कुछ समय दिया गया था। उनसे पूछे गए कुल सवाल 2000 थे, जिनका जवाब जुकरबर्ग ने कुल 454 पन्नों में ही दे दिया। 


फेसबुक यूजर्स पर इस तरीकों से रखता है नजरः

डिवाइस की इन्फॉर्मेशनः 
अाप जिस भी डिवाइस पर फेसबुक को लॉगइन करते है उसकी जानकारी फेसबुक को होती है। इसके अलावा अापके डिवाइस में कितना स्टोरेज बचा है और किसके नंबर पर सेव है, इन सब की जानकारी फेसुबक को होती है।


एप्प से संबंधित इन्फॉर्मेशन:
यूजर के डिवाइस पर कौन से एप्प मौजूद है और किस एप्प को कितना समय देता है,  इस बात का भी फेसबुक को पता होता है। एप्प से संबंधित मिली जानकारी को यूजर्स प्रोफाइल के साथ सेव कर लेता है। 

PunjabKesari
डिवाइस जीपीएस पर भी रखता है नजरः
यूजर किस नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा है या कौन सा वाई-फाई चला रहा है, इस बात की भी जानकारी फेसबुक को होती है। साथ ही फेसबुक डिवाइस जीपीएस पर भी नजर रखता है जिस दौरान यूजर की लोकेशन भी मिलती रहे। 

बैटरी लेवल पर भी होती है फेसबुक की निगरानीः
फेसबुक एप्प यूजर के डिवाइस की ज्यादा बैटरी तो नहीं ले रहा। इसकी जानकारी भी फेसबुक रखता है। 

कैमरा और माइक्रोफोन पर रखता है नजरः
फेसबुक के कई बार मना करने पर भी अब उसने कैमरा और माइक्रोफोन पर नजर रखने की बात मान लिया है। उसी के हिसाब से वह यूजर्स को एप्प पर फिल्टर और अन्य फीचर की जानकारी देता है। 
PunjabKesari


Latest News