एक जमाने में बहुत ही मशहूर थी ये गाड़ी, अब आ रही इलेक्ट्रिक अवतार में, एक चार्ज में चलेगी 560Km

  • एक जमाने में बहुत ही मशहूर थी ये गाड़ी, अब आ रही इलेक्ट्रिक अवतार में, एक चार्ज में चलेगी 560Km
You Are HereGadgets
Sunday, March 14, 2021-2:44 PM

ऑटो डैस्क: अमेरिकी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी GMC अपनी लोकप्रिय Hummer SUV को इलेक्ट्रिक अवतार में ला रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इसे 3 अप्रैल को पहली बार दुनिया के सामने दिखाया जाएगा और उसी दिन से इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी। एक समय था जब Hummer SUV रईसों और मशहूर लोगों की पहली पसंद हुआ करती थी, लेकिन इसकी माइलेज बहुत कम थी और यह सिर्फ 1 लीटर ईंधन में 6.8 km का ही रास्ता तय करती थी। इसी वजह से इस SUV का बाजार धीरे-धीरे ठंडा पड़ गया। अब GMC Hummer के इलेक्ट्रिक अवतार को पिकअप ईवी और SUV वेरिएंट में लाया जा रहा है जोकि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद रहेगा। 

आपको बता दें कि अमेरिका में इन दिनों एसयूवी और पिकअप ट्रकों की मांग बढ़ रही है, ऐसे में Hummer EV लोगों की पहली पसंद बन सकती है।

PunjabKesari

बहुत पावरफुल होगी GMC Hummer SUV

Hummer EV में 1,000 hp की पावर मिलता है और यह SUV सिर्फ 3 सैकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें लगे बैटरी पैक को आप एक बार चार्ज कर 560 किलोमीटर के सफर को आसानी से तय कर सकेंगे ऐसा कंपनी दावा कर रही है। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि इसे पानी, रेगिस्तान, कीचड़ और विषम सड़कों के बीच से निकाला जा सकता है।

आधुनिक फीचर्स से है लैस

GMC Hummer SUV में अंडरबॉडी कैमरा और क्रैब मोड जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं यानी आप इसे तिरछे रास्ते पर भी आसानी से चला सकेंगे। इन अनोखे फीचर्स की वजह से यह एसयूवी एक बार फिर से उन लोगों की पसंदीदा गाड़ी बन सकती है जो ज्यादा तर समय घर से बाहर ही बिताना पसंद करते हैं। 


Edited by:Hitesh

Latest News