गूगल ने आज का डूडल महान कवयित्री महादेवी वर्मा को किया समर्पित

  • गूगल ने आज का डूडल महान कवयित्री महादेवी वर्मा को किया समर्पित
You Are HereGadgets
Friday, April 27, 2018-9:04 AM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने आज हिंदी की महान कवयित्री महादेवी वर्मा के लिए नया डूडल बनाया है। इस डूडल में महादेवी वर्मा को हाथों में डायरी और कलम लिए अपने विचारों में खोया हुआ दिखाया गया है। बता दें कि इस डूडल को महान कलाकर सोनाली जोहरा ने बनाया है।

 

महादेवी वर्मा को 'मॉडर्न मीरा' भी कहा जाता है। उनका जन्म 26 मार्च 1907 को उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में हुआ था। महादेवी वर्मा जब महज 9 साल की थी तभी उनका विवाह कर दिया गया लेकिन उन्होंने अपने माता-पिता के साथ ही रहने का फैसला किया और इलाहाबाद के Crossthwaite Girl's School में अपनी पढ़ाई जारी रखी। 

 

'माता-पिता दोनों ने ही महादेवी को उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया, लेकिन उनका मां ही थीं जिन्होंने अपनी बेटी को संस्कृत और हिंदी में लिखने की प्रेरणा दी।' आज, महादेवी वर्मा को हिंदी साहित्य के छायावाद काल की शुरुआती कवियत्रियों के तौर पर जाना जाता है। 'वर्मा की कविताएं और निबंध अधिकतर एक महिला होने के अनुभव पर ही आधारित होते थे। उनके काम को मैगजीन्स और किताबों में जगह मिली। उनकी लघु कथाओं को भी छापा गया।'


Latest News