गूगल Gboard हुअा पहले से और भी बेहतर, मिला कई भाषाओं का सपोर्ट

  • गूगल Gboard हुअा पहले से और भी बेहतर, मिला कई भाषाओं का सपोर्ट
You Are HereGadgets
Wednesday, June 27, 2018-4:00 PM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनैशनल टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने अपनी कीबोर्ड एप्प Gboard को एक नए अपडेट के साथ पेश किया है, जो एंड्रॉयड यूजर्स को बेहतर अनुभव देगा। यह नया अपडेट कस्टम Gif क्रिएटर के नए इफैक्ट लाता है। इसको कंपनी ने पिछले महीने ही लांच किया था। इसमें अब अाप Gif बनाते समय नए इफैक्ट और टेक्स्ट ओवरले भी जोड़ सकते हैं।

PunjabKesari

इसके अलावा इस Gif को सीधे जीबोर्ड पर किसी भी सपोर्टिड एप्प पर शेयर किया जा सकता है। एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए  Gif आपको बहुत से इफैक्ट और एनिमेटिड फ्रेम्स को जोड़ने का मौका देता है। साथ ही इसकी स्क्रीन में अाप पॉपकॉर्न स्टिकर को भी जोड सकते है। इस अपडेट के बाद अाप स्टिकर्स को 15 नई भाषाओं में सर्च कर सकते है। इस अपडेट की सबसे बडी बात यह है कि इसमें 28 नई भाषाएं जोडी गई है, जिससे Gboard का इस्तेमाल करना काफी अासान होगा।

 

वहीं, इनमें कुछ एेसी भाषाएं भी है, जो बहुत कम बोली जाती है और इनका इस्तेमाल करना भी काफी मुश्किल है। इनमें महाराष्ट्र की कोंकणी और Fijian जैसी भाषाएं भी शामिल है। 


Latest News