लॉन्च हुई सबसे सस्ती Harley-Davidson Nightster बाइक, 14.99 लाख है कीमत

  • लॉन्च हुई सबसे सस्ती Harley-Davidson Nightster बाइक, 14.99 लाख है कीमत
You Are HereGadgets
Saturday, August 13, 2022-11:48 AM

ऑटो डेस्क. Hero MotoCorp और Harley Davidson ने साथ मिलकर Nightster बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस बाइक की कीमत 14.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। भारत में हार्ले डेविडसन बाइक्स के लिए डिस्ट्रीब्यूशन, पुर्जे और एक्सेसरीज का काम अब हीरो मोटोकॉर्प संभाल रही है। इस नई Harley-Davidson Nightster की बुकिंग शुरू कर दी गई है। 

PunjabKesari
हार्ले-डेविडसन के स्पोर्टस्टर लाइनअप के तहत नई Nightster इस समय सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है। कंपनी इस बाइक को सिर्फ एक वेरिएंट में बेच रही है। इसके तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें गनशिप ग्रे, रेडलाइन रेड और विविड ब्लैक शामिल है। गनशिप ग्रे और रेडलाइन रेड की कीमत 15.13 लाख रुपये है। वहीं, विविड ब्लैक कलर की कीमत 14.99 लाख रुपये है। Nightster का मुकाबला Triumph Bonneville Bobber और Indian Scout Bobber से है। 


इंजन और पावर

PunjabKesari


Harley-Davidson Nightster में 975T इंजन मिलता है। यह इंजन इंजन 7,500 rpm पर 90 bhp का मैक्सिमम पावर और 5,750 rpm पर 95 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड यूनिट मिलता है। 


फीचर्स

PunjabKesari
राइडर की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए हार्ले डेविडसन नाइटस्टर में एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें तीन राइडिंग मोड: रोड, रेन दिए गए हैं। सस्पेंशन को आरामदायक बनाने के लिए इसमें आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर एंड पर ड्यूल शॉक यूनिट दिया गया है। इसमें ऑफ रोडिंग फीचर्स भी दिए गए हैं।


Edited by:Parminder Kaur

Latest News