Wednesday, April 7, 2021-6:52 PM
ऑटो डैस्क: अमेरिकी कंपनी HP ने छात्रों के लिए भारत में क्रोमबुक 11a लॉन्च कर दी है। 11.6-इंच की डिस्प्ले वाली इस नोटबुक की कीमत 21,999 रुपए रखी गई है। खास बात यह है कि इसका वजन सिर्फ 1 किलोग्राम के करीब है। इस क्रोमबुक को इंडिगो ब्लू कलर के साथ फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। इसके साथ एक साल के लिए गूगल वन की मेंबरशिप भी मिलेगी जिसमें यूजर को 100जीबी क्लाउंड स्टोरेज दी गई होगी।
इस क्रोमबुक को लॉन्च करते समय एचपी इंडिया मार्केट के मैनेजिंग डायरेक्टर, केतन पटेल ने कहा है कि एचपी हमेशा से छात्रों को सीखने के लिए डायनामिक, इंगेजिंग और बेहतर इकोसिस्टम मुहैया करवाती है। हम नेक्स्ट जेनरेशन को फ्यूचर के लिए तैयार करना चाहते हैं और उनके लिए क्रोमबुक 11a एक परफेक्ट स्टैप है।
HP क्रोमबुक 11a की स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
|
11.6-इंच की HD (1,366x768 पिक्सल्स) IPS
|
प्रोसैसर
|
मीडियाटेक MT8183 ऑक्टाकोर
|
रैम
|
4GB
|
स्टोरेज
|
64GB
|
ऑपरेटिंग सिस्टम
|
Chrome OS (गूगल प्ले स्टोर की भी मिली सुविधा)
|
वजन
|
1.05 kg
|
बैटरी
|
37 WHr लीआयन (16 घंटो के बैटरी बैकअप का दावा)
|
कनेक्टिविटी
|
ब्लूटूथ v5, Wi-Fi 5
|
Edited by:Hitesh