Tuesday, September 29, 2020-12:59 PM
ऑटो डैस्क: KTM ने अपनी RC रेंज की बाइक्स को नई पेंट स्कीम के साथ लॉन्च कर दिया है। इस रेंज में KTM RC 390, RC 200 और RC 125 बाइक्स शामिल हैं। बात की जाए नई पेंट स्कीम की तो RC 125 को डार्क गलवानो कलर में लाया गया है, वहीं RC 200 को नए इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज कलर में उपलब्ध किया जाएगा। इनके अलावा कंपनी की सबसे लोकप्रिय बाइक KTM RC 390 को मटैलिक सिल्वर में उपलब्ध किया जाएगा।
आपको बता दें कि कंपनी ने नई पेंट के साथ कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत में केटीएम ने प्रोडक्शन व सेल्स के लिए बजाज ऑटो से साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत बजाज के प्लांट में केटीएम बाइक का निर्माण किया जा रहा है।
KTM |
price Ex Showroom |
New colour |
Existing colour |
RC 125 |
1,59,629 |
Dark Galvano |
Electric Orange |
RC 200 |
2,00,864 |
Electric Orange |
Dark Galvano |
RC 390 |
2,53,184 |
Metallic Silver |
Ceramic White |
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/12_54_117515627ktm-rc-200.jpg)
बिल्कुल नई तकनीक का किया जाता है इस्तेमाल
केटीएम अपनी बाइक्स में बिल्कुल नई तकनीक और स्टाइलिंग का इस्तेमाल करती है। भारत में केटीएम बाइक्स का मुख्य खरीददार युवा वर्ग है। केटीएम आरसी के साथ ड्यूक रेंज की बाइक भी देश में काफी पॉपुलर हो रही हैं। केटीएम ड्यूक में लगभग एक जैसे फीचर्स मिलते हैं लेकिन यह नेकेड वर्जन में आती है।
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/12_54_224199393ktm-rc-125.jpg)
Edited by:Hitesh