सर्विस के लिए नहीं पड़ेगी वर्कशॉप जाने की जरूरत, Maruti ने लॉन्च की 'सर्विस ऑन व्हील्स' सुविधा

  • सर्विस के लिए नहीं पड़ेगी वर्कशॉप जाने की जरूरत, Maruti ने लॉन्च की 'सर्विस ऑन व्हील्स' सुविधा
You Are HereGadgets
Sunday, September 1, 2019-5:12 PM

ऑटो डैस्क : मारुति सुजुकी ने अपने ग्राहकों के लिए नई 'सर्विस ऑन व्हील्स' सुविधा को लॉन्च कर दिया है। यह एक 4-व्हीलर पर बनाई गई स्मार्ट वर्कशॉप है जिसे सभी तरह के मॉडर्न टूल्स और टैक्नॉलजी से लैस किया गया है। इसके जरिए कार की सर्विस, रिपेयर व अन्य समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। 

PunjabKesari

कम्पनी का बयान

इस सर्विस के शुरू होने पर मारुति सुजुकी इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (सर्विस), पार्थो बनर्जी ने कहा है कि 'सर्विस ऑन व्हील्स' सुविधा को लॉन्च कर हम काफी खुश हैं। ये एक 4-व्हीलर पर बनाई गई वर्कशॉप है जोकि हमारे कस्टमर्स के लिए एक यूनीक सर्विस है। इससे कार सर्विसिंग से जुड़ी हर जरूरत को पूरा किया जा सकेगा। 

ग्राहक को मिलेंगी सुविधाएं

सर्विस ऑन व्हील्स के जरिए पेड और फ्री सर्विस दोनों ही ऑफर की जाएंगी। साथ ही इसमें रिपेयर, अंडरबॉडी इंस्पेक्शन, ऑयल चेंजिंग, फिल्टर क्लीनिंग जैसी अन्य सुविधाएं मिलेंगी। ये सर्विस मारुति सुजुकी की सभी डीजल, पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स की गाड़ियों के लिए उपलब्ध है।


Edited by:Hitesh

Latest News