Bharat Browser है देश का देसी ब्राउजर, जानें इसके बारे में सबकुछ

  • Bharat Browser है देश का देसी ब्राउजर, जानें इसके बारे में सबकुछ
You Are HereGadgets
Thursday, June 25, 2020-10:19 AM

गैजेट डैस्क: TikTok की टक्कर में पहले Mitron और Chingari एप्प को लाया गया और अब बेंगलुरू के एक स्टार्टअप ने Bharat Browser लॉन्च कर दिया है। इसकी खासियत है कि यह विभिन्न भारतीय भाषाओं में कॉन्टेन्ट उपलब्ध कराता है व यह बाजार में उपलब्ध कम बजट वाले हैंडसेट्स पर भी बेहतरीन तरीके से काम करता है। इस ब्राउज़र का साइज़ सिर्फ 8.2MB का है और इसे गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध किया गया है।

भारत ब्राउज़र की खासियतें:

1.  इसमें यूजर्स स्थानीय न्यूज़ पढ़ सकते हैं और शॉपिंग जैसे काम भी इस ब्राउज़र के जरिए किए जा सकते हैं।

2. भारत ब्राउज़र का उपयोग करते समय बस यूजर को अपनी स्टेट सिलेक्ट करनी होगी जिसके बाद वे अपने राज्य की सभी पॉप्युलर साइट और जानकारी ले सकते हैं।

3. इसमें देश की 9 भाषाओं में रियल-टाइम में ट्रेंडिंग न्यूज़ अपडेट होती हैं।

4. देशभर के लोकप्रिय चैनल और पॉप्युलर वीडियो को इस ब्राउज़र में देखा जा सकता है।

5. इस ब्राउजर में बच्चों के लिए एक अलग सेक्शन दिया गया है जिसमें उनके लिए प्री-लोडेड वीडियो, राइम, गेम्स जैसी चीजें दिखती हैं।


Edited by:Hitesh

Latest News