कॉम्पैक्ट SUV अगस्त 2020 सेल्स रिपोर्ट: टॉप पर रही हुंडई क्रेटा, दूसरे नंबर पर किया सेल्टोस

  • कॉम्पैक्ट SUV अगस्त 2020 सेल्स रिपोर्ट: टॉप पर रही हुंडई क्रेटा, दूसरे नंबर पर किया सेल्टोस
You Are HereGadgets
Tuesday, September 15, 2020-4:38 PM

ऑटो डैस्क: कार निर्माता कंपनियों ने अगस्त 2020 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। बीते महीने में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की डिमांड में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है। इस सेगमेंट में हुंडई क्रेटा कॉम्पैक्ट एसयूवी बेस्ट सेलिंग कार रही है। हुंडई ने नई जेनरेशन की क्रेटा को लॉकडाउन लगने से कुछ समय पहले ही लॉन्च किया था और इसकी मासिक सेल्स ग्रोथ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते महीने कंपनी ने इसके 11,758 यूनिट्स की बिक्री की है।

वहीं दूसरे नंबर पर किया सेल्टोस ने लिस्ट में अपना नाम बनाया है। सेल्टोस की मासिक ग्रोथ करीब 29 प्रतिशत बढ़ी है और कंपनी इसके 10,655 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में कामयाब हुई है।

तीसरे नंबर पर हुंडई की ही वेन्यू है जिसके 8267 यूनिट्स की कंपनी ने बिक्री की है। नीचे दी गई लिस्ट के जरिए आप अगस्त 2020 महीने में सभी कॉम्पैक्ट SUV कार मॉडल्स की बिक्री को लेकर जानकारी आसानी से हासिल कर सकते हैं।

 

कॉम्पैक्ट SUV मॉडल अगस्त 2020 सेल्स
हुंडई क्रेटा   11,758 यूनिट्स
किया सेल्टोस 10,655 यूनिट्स
हुंडई वेन्यू  8,267 यूनिट्स
मारुति विटारा ब्रेज़ा  6,903  यूनिट्स
टाटा नेक्सन 5,179 यूनिट्स
महिंद्रा स्कॉर्पियो 3,327 यूनिट्स
महिद्रा XUV 300 2,990 यूनिट्स
फोर्ड इकोस्पोर्ट 2,757 यूनिट्स
MG हैक्टर 2,732 यूनिट्स
मारुति सुजुकी S-क्रास 2,527 यूनिट्स
टाटा हैरियर 1,694 यूनिट्स
महिंद्रा XUV 500 919 यूनिट्स
टोयोटा फॉर्च्यूनर 733 यूनिट्स
होंडा WRV  729 यूनिट्स
फोर्ड एंडेवर 637 यूनिट्स
रेनॉल्ट डस्टर 477 यूनिट्स
जीप कम्पास 468 यूनिट्स
फॉक्सवैगन T-ROC 227 यूनिट्स
निसान किक्स 192 यूनिट्स
हुंडई टक्सन 139 यूनिट्स
MG ZS EV  119 यूनिट्स
फॉक्सवैगन TIGUAN 63 यूनिट्स
हुंडेई कोना  26 यूनिट्स
होंडा CR-V 10 यूनिट्स
महिंद्रा अल्टुरस G4 1 यूनिट

 

 


Edited by:Hitesh

Latest News