Thursday, August 20, 2020-10:20 AM
गैजेट डैस्क: मोटोरोला अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन मोटोरोल वन फ्यूजन प्लस को आज बिक्री के लिए उपलब्ध करने वाली है। इसकी सेल आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर आयोजित होगी। अभी तक सेल में यह फोन 16,999 रुपये में मिल रहा था। अब कंपनी ने मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस स्मार्टफोन की कीमत में 500 रुपये का इजाफा किया है जिसक बाद इसे अब 17,499 रुपए में खरीदा जा सकेगा। यह फोन एक ही वेरियंट 6GB + 128GB में आता है। इसकी नई कीमत ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर भी अपडेट कर दी गई है।
ग्राहकों को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक बज कार्ड से इस स्मार्टफोन की खरीदी करने पर पांच प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा वन फ्यूजन प्लस स्मार्टफोन को 1,945 रुपए प्रति माह की EMI पर भी खरीदा जा सकेगा।
Motorola One Fusion+ की स्पैसिफिकेशन्स:
डिस्प्ले
|
6.5 इंच की HD+
|
प्रोसैसर
|
स्नैपड्रैगन 730
|
रैम
|
6 जीबी
|
इंटर्नल स्टोरेज
|
128 जीबी
|
ऑपरेटिंग सिस्टम
|
एंड्रॉयड 10
|
क्वॉड रियर कैमरा सैटअप
|
64MP(प्राइमरी लेंस) + 8MP(अल्ट्रा वाइड सैंसर) + 5MP (मैक्रो लैंस) + 2MP (डेप्थ सैंसर)
|
फ्रंट कैमरा
|
16MP पॉप-अप सेल्फी
|
बैटरी
|
5,000mAh
|
कनैक्टिविटी
|
4G, ब्लूटूथ 5.0, WiFi, GPS और USB पोर्ट टाइप-C
|
खास फीचर
|
15 वॉट फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट
|
Edited by:Hitesh