ऑटो डैस्क: निसान ने आखिरकार अपनी कॉम्पैक्ट SUV मैगनाइट को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे 4.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया है, जोकि 31 दिसंबर 2020 तक बुकिंग करने वालों के लिए लागू होगी। इस कॉम्पैक्ट SUV को कंपनी की डीलरशिप या ऑनलाइन तरीके से 25,000 रुपये देकर बुक किया जा सकता है। इसे चार वेरिएंट्स में लाया गया है तथा टॉप स्पेक XV प्रीमियम CVT वेरिएंट की कीमत 9.35 लाख रुपये एक्स-शोरूम बताई गई है।
Variant
|
XE
|
XL
|
XV
|
XV PREMIUM
|
1.0 PETROL
|
₹4,99,000
|
₹5,99,000
|
₹6,68,000
|
₹7,55,000
|
1.0 TURBO PETROL
|
|
₹6,99,000
|
₹7,68,000
|
₹8,45,000
|
1.0L TURBO PETROL CVT
|
|
₹7,89,000
|
₹8,58,000
|
₹9,35,000
|
निसान मैगनाइट का उत्पादन शुरू हो चुका है और इसे कुल दो इंजन व तीन गियरबॉक्स के विकल्प के साथ लाया गया है। इंजन की बात करें तो इसे दो इंजन ऑप्शन्स 1.0 लीटर पेट्रोल व 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल में उतारा गया है। पेट्रोल इंजन 5 स्पीड मैन्युअल तथा टर्बो पेट्रोल इंजन 5 स्पीड मैन्युअल व सीवीटी गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध कराया गया है।
कार में मिलते हैं आधुनिक फीचर्स
निसान मैगनाइट के फीचर्स की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट में 16 इंच व्हील, स्किड प्लेट, फंक्शनल रूफ रेल, 3.5 इंच का LCD क्लस्टर, सभी पॉवर विंडोज़ तथा डुअल टोन इंटीरियर दिया गया है। इसके साथ ही टॉप वेरिएंट में 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं।
कार में 8 इंच फ्लोटिंग टच स्क्रीन, 7 इंच का TFT मीटर, ऑटोमेटिक AC, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल व फोल्डेबल ORVM, वौइस् रेकोग्निशन, पुश बटन स्टार्ट, 6 स्पीकर ऑडियो, क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री अराउंड व्यू मोनिटर और टायर प्रेशर मोनिटर आदि फीचर्स भी दिए गए हैं।
कलर ऑप्शन्स
निसान मैगनाइट को 5 मोनोटोन और 3 डुअल-टोन कलर ऑप्शन्स के साथ उतारा गया है। कार के मोनोटोन कलर ऑप्शन्स में स्टॉर्म व्हाइट, ओनेक्स ब्लैक, ब्लेड सिल्वर, ब्राउन सैंडस्टोन और फ्लेयर गार्नेट रेड कलर का विकल्प मिलता है, वहीं डुअल-टोन कलर ऑप्शन में विविड ब्लू एंड स्टॉर्म व्हाइट, फ्लेयर गार्नेट रेड एंड ओनेक्स ब्लैक और पर्ल व्हाइट एंड ओनेक्स ब्लैक रंग का विकल्प मिलता है।
भारतीय बाजार में इन कारों को देगी कड़ी टक्कर
निसान मैगनाइट भारतीय बाजार में किया सॉनेट, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा XUV300, टाटा नेक्सन, फोर्ड ईकोस्पोर्ट, मारुति विटारा ब्रेजा व टोयोटा अर्बन क्रूजर को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। अब देखने वाली बात यह है कि इस कार को ग्राहकों की कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।
Edited by:Hitesh