Thursday, August 27, 2020-10:44 AM
गैजेट डैस्क: HMD ग्लोबल की स्वामित्व वाली कंपनी नोकिया ने दो नए एड्रॉयड स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नोकिया 5.3 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी है, जबकि इसके 6 जीबी रैम + 64 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट को 15,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह फोन सयान, सैंड और चारकोल रंगों के विकल्प में आएगा और इसे 1 सितंबर से खरीदा जा सकेगा।
वहीं बात की जाए नोकिया के दूसरे फोन Nokia C3 की तो इसके 2 जीबी रैम + 16 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये और 3 जीबी रैम + 32 जीबी इंटर्नल स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। यह फोन 17 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। दोनों ही फोन्स एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ आएंगे।
Nokia 5.3 की स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
|
6.5 इंच की HD+ (720x1,600 पिक्सल)
|
प्रोसैसर
|
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
|
रैम
|
4जीबी/ 6जीबी
|
इंटर्नल स्टोरेज
|
64 जीबी
|
ऑपरेटिंग सिस्टम
|
एंड्रॉयड 10
|
क्वॉड रियर कैमरा सेटअप
|
13MP (प्राइमरी) + 5MP (सेकेंडरी लेंस) + 2MP (डेप्थ सेंसर) + 2MP (माइक्रो शूटर)
|
फ्रंट कैमरा
|
8MP
|
बैटरी
|
4,000 एमएएच (10 वॉट फास्ट चार्जिंग)
|
कनैक्टिविटी
|
4G, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, 4जी, जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट
|
Nokia C3 की स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
|
5.9 इंच की HD+ (720x1,440 पिक्सल) IPS
|
प्रोसैसर
|
Unisoc ऑक्टा-कोर
|
रैम
|
3 जीबी
|
इंटर्नल स्टोरेज
|
32 जीबी
|
ऑपरेटिंग सिस्टम
|
एंड्रॉयड 10
|
रियर कैमरा
|
8MP
|
फ्रंट कैमरा
|
5MP
|
बैटरी
|
3,040mAh (5 वॉट चार्जिंग)
|
कनैक्टिविटी
|
4G, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, 4जी, जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट
|
Edited by:Hitesh