PhonePe ने किया इंडस ऐपस्टोर का जोरदार लॉन्च: भारतीय डिजिटल यात्रा में होगा एक गेम-चेंजर

  • PhonePe ने किया इंडस ऐपस्टोर का जोरदार लॉन्च: भारतीय डिजिटल यात्रा में होगा एक गेम-चेंजर
You Are HereApps
Friday, February 23, 2024-4:56 PM

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। PhonePe ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में अपने Indus Appstore को उपभोक्ता के लिए लॉन्च की घोषणा की। Indus Appstore भारत के लिए एक अधिक प्रतिस्पर्धी और स्थानीयकृत मोबाइल ऐप स्टोर इकॉनमी बनाने का PhonePe का प्रयास है, जो पहले से ही वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा मोबाइल ऐप डाउनलोड बाजार है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्टार्टअप संस्थापकों और टेक उद्योग के लीडरों ने भाग लिया, जो भारत के फलता-फूलता डिजिटल इकोसिस्टम के लिए इस लॉन्च के महत्व को दर्शाता है।

 

Indus Appstore के बारे में
Indus Appstore भारतीय उपभोक्ताओं को 45 श्रेणियों में 2 लाख से अधिक मोबाइल ऐप और गेम डाउनलोड करने की अनुमति देता है। यूजर इन ऐप्स को 12 भारतीय भाषाओं में आसानी से खोज पाएंगे, जिससे 95% भारतीयों की भाषा से जुड़ी प्राथमिकता पूरी होंगी। उपभोक्ताओं के लिए नई ऐप खोज को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए ऐप स्टोर एक बिल्कुल नया शार्ट-वीडियो आधारित खोज की सुविधा भी प्रदान करता है।

 


वैश्विक स्तर पर अपना पहला कदम उठाते हुए, Indus Appstore ऐप और गेम डेवलपर्स को इन-ऐप बिलिंग के लिए किसी भी थर्ड पार्टी के पेमेंट गेटवे को चुनने की अनुमति देता है और साथ ही यदि वे बाहरी पेमेंट गेटवे का उपयोग करते हैं, तो उनसे कोई कमीशन भी नहीं लिया जाएगा। बाद में, आगे आने वाले दिनों में Indus अपना ही इन-ऐप बिलिंग और कैटलॉग समाधान भी प्रदान करेगा, लेकिन ये ऐप डेवलपर्स के लिए पूरी तरह से वैकल्पिक रहेंगे। इसके अलावा, डेवलपर रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने के लिए, Indus डेवलपर्स को एक वर्ष के लिए ज़ीरो लिस्टिंग फीस की पेशकश कर रहा है।
मोबाइल ऐप स्टोर जगत में अधिक बाजार में फ्री प्रतिस्पर्धा के लिए भारतीय स्टार्टअप  इकोसिस्टम के हालिया मांग और उत्साह को देखते हुए Indus Appstore के लॉन्च का समय अधिक प्रासंगिक हो गया है।

 

 

PhonePe के CEO और संस्थापक समीर निगम ने कहा, “Indus Appstore वर्तमान स्थिति को चुनौती देता है, जिससे मोबाइल ऐप बाजार में अधिक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के इस युग की शुरुआत होती है, जिससे बदले में एक अधिक लोकतांत्रिक और जीवंत भारतीय डिजिटल इकोसिस्टम बनाने में मदद मिलेगी। Indus Appstore वास्तव में एक सम्मिलित डिजिटल इकोसिस्टम बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है जहां हर भारतीय के लिए सुविधा प्रदान करता है।”

 

Indus Appstore एक स्वदेशी एंड्रॉइड-आधारित मोबाइल ऐप स्टोर है, जिसे भारतीय उपभोक्ताओं की स्थानीय और सांस्कृतिक जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। श्रेणियों के एक विस्तृत समूह के साथ, इससे  यूज़र को स्थानीयकृत, प्रासंगिक और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करने का प्रयास किया गया है। Indus Appstore अंग्रेज़ी और 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे यूज़र अपनी पसंदीदा भाषा में ऐप स्टोर पर देख सकते हैं।

 


डेवलपर्स के लिए,  Indus Appstore भारतीय ऐप इकोसिस्टम में अपने उत्पादों को सूचीबद्ध, वितरित और आगे बढ़ाने के लिए निष्पक्ष और समान अवसर प्रदान करता है। यह एक समर्पित 24×7 ग्राहक सहायता के साथ-साथ एक सेल्फ़ पब्लिशिंग प्लेटफॉर्म, स्थानीयकरण सेवाएं, अपने ऐप्स की निगरानी और विकास के लिए कई टूल प्रदान करता है।

 

PhonePe के बारे में
PhonePe Group भारत की अग्रणी फिनटेक कंपनी है। इसका प्रमुख उत्पाद, PhonePe डिजिटल पेमेंट ऐप, अगस्त 2016 में लॉन्च किया गया था। केवल 7 वर्षों में, कंपनी तेज़ी से बढ़कर भारत का अग्रणी उपभोक्ता पेमेंट ऐप बन गया है। इसके 510+ मिलियन से अधिक रजिस्टर्ड यूज़र हैं और 38 मिलियन मर्चेंट का डिजिटल पेमेंट स्वीकृति नेटवर्क है। PhonePe प्रतिदिन 220 मिलियन से अधिक लेनदेन की प्रक्रिया करता है, जिसका वार्षिक कुल पेमेंट मूल्य (TPV) 1.4 ट्रिलियन USD है।

 


डिजिटल पेमेंट में अपने लीडरशिप के बदौलत, PhonePe Group ने वित्तीय सेवाओं (बीमा, लोन, संपत्ति) के साथ-साथ नए उपभोक्ता टेक बिज़नेस (Pincode - हाइपरलोकल ई-कॉमर्स और Indus Appstore- भारत का पहला स्थानीयकृत ऐपस्टोर) में विस्तार किया है। भारत में मुख्यालयित यह प्रौद्योगिकी कंपनी हर भारतीय को उनका जीवन बेहतर बनाने का समान अवसर देने के दृष्टिकोण से प्रेरित है। PhonePe Group इसे धन प्रवाह और सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाता है।


Edited by:Varsha Yadav

Latest News