Wednesday, January 5, 2022-1:12 PM
गैजेट डेस्क: Realme ने अपनी GT 2 सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिए हैं। इन्हें Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro नाम से लाया गया है जिनमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसैसर और OLED डिस्प्ले दी गई है जोकि 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इन फोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें से प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है।
कीमत
Realme GT 2 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 2,699 चीनी युआन यानी करीब 31,700 रुपये है, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 2,899 युआन यानी करीब 34,000 रुपये रखी गई है। इस फोन को 12 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ भी लाया गया है जिसकी कीमत 3,199 युआन यानी करीब 37,400 रुपये है। इसे पेपर ग्रीन, पेपर व्हाइट, स्टील ब्लैक और टाइटेनियम ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।
अब बात करते हैं Realme GT 2 Pro की तो इसकी शुरुआती कीमत 3,899 युआन यानी करीब 45,600 रुपये है। इस फोन को भी पेपर ग्रीन, पेपर व्हाइट, स्टील ब्लैक और टाइटेनियम ब्लू में उपलब्ध कराया गया है।
Realme GT 2 की स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
|
6.62 इंच की FHD+, E4 AMOLED, 120Hz
|
प्रोसैसर
|
स्नैपड्रैगन 8 जेन 1
|
सिक्योरिटी
|
फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा
|
ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप
|
50MP (सोनी IMX776 सेंसर) + 8MP (अल्ट्रा वाइड) + 2MP (मैक्रो)
|
फ्रंट कैमरा
|
16MP
|
बैटरी
|
5000mAh, 65W की फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट
|
कनेक्टिविटी
|
5G,4G, Wi-Fi 6, 5G, ब्लूटूथ 5.2 और NFC का सपोर्ट
|
Realme GT 2 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
|
6.7 इंच की FHD+, E4 AMOLED, 120Hz, गोरिल्ला ग्लास विक्टस की सपोर्ट
|
प्रोसैसर
|
स्नैपड्रैगन 8 जेन 1
|
सिक्योरिटी
|
फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा
|
ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप
|
50MP (सोनी IMX776 सेंसर) + 50MP (अल्ट्रा वाइड) + 2MP (मैक्रो), इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन की भी सुविधा
|
फ्रंट कैमरा
|
16MP
|
बैटरी
|
5000mAh, 65W की फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट
|
कनेक्टिविटी
|
5G,4G, Wi-Fi 6, 5G, ब्लूटूथ 5.2 और NFC की सपोर्ट
|
Edited by:Hitesh