Monday, July 5, 2021-3:06 PM
गैजेट डेस्क: Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। इस फोन को लॉन्च हुए अभी चार महीने ही हुए हैं कि इसकी कीमत 1,000 रुपए तक बढ़ गई है। Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट को भारत में 16,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। पिछले महीने जून में ही इस स्मार्टफोन की कीमत में 500 रुपए का इजाफा किया गया है और अब दूसरी बार इसकी कीमत में 500 रुपए का इजाफा हो गया है। Redmi Note 10 Pro के 6GB रैम और 128GB इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अब 17,999 रुपए हो गई है, वहीं इसके 6GB रैम और 64GB इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है। जबकि इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपए रखी गई है।
Redmi Note 10 Pro की स्पैसिफिकेशन्स:
डिस्प्ले
|
6.67 इंच की FHD+, Super AMOLED (रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल्स), ब्राइटनेस 1200 निट्स, HDR-10 की सपोर्ट, गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन
|
प्रोसैसर
|
स्नैपड्रैगन 732G
|
रैम
|
6 जीबी/8 जीबी
|
इंटर्नल स्टोरेज
|
64 जीबी/128 जीबी
|
ऑपरेटिंग सिस्टम
|
एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12
|
क्वॉड रियर कैमरा सैटअप
|
64MP (सैमसंग ISOCELL GW3 सेंसर) + 8MP(अल्ट्रा वाइड सैंसर) + 2MP(डेप्थ सैंसर) + 5MP (मैक्रो सैंसर)
|
फ्रंट कैमरा
|
16MP
|
बैटरी
|
5,020mAh
|
कनैक्टिविटी
|
4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, (IR), USB टाइप सी और 3.5mm का हेडफोन जैक
|
खास फीचर
|
33 वॉट फास्ट चार्जिंग (चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा)
|
Edited by:Hitesh