रिलायंस जियो लॉन्च करेगी 5G सर्विस, 2020 तक लाने की उम्मीद

  • रिलायंस जियो लॉन्च करेगी 5G सर्विस, 2020 तक लाने की उम्मीद
You Are HereGadgets
Wednesday, September 26, 2018-7:05 PM

गैजेट डैस्क : रिलायंस जियो भारत में अब अपनी 5G सर्विस को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 2020 के मध्य तक भारत में 5G सर्विसेस को शुरू कर सकती है। जियो के अधिकारी ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया है कि जियो के पास 5G रेडी LTE नेटवर्क पहले से ही मौजूद है। एक बार 5G स्पेक्ट्रम का आवंटन किए जाने के बाद हम 5 से 6 महीने के अंदर नई टेक्नॉलजी बेस्ड सर्विसेस लॉन्च कर सकेंगे। 

- आपको बता दें कि अभी हाल ही में सरकार ने कहा था कि वह 2019 के अंत तक 5G सर्विसेस के लिए स्पेक्ट्रम एलोकेट कर सकती है। इससे यूजर को डाउनलोडिंग स्पीड 50 से 60 गुना तेज़ मिल सकेगी। 

PunjabKesari

जियो कर रही ऑप्टिकल फाइबर का विस्तार

जियो के अधिकारी के मुताबिक, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर आधारित 5G सर्विसेस को प्रभावी तरीके से शुरू करने के लिए रिलायंस जियो ऑप्टिक फाइबर का तेजी से विस्तार कर रही है। वहीं, जियो के एग्जीक्यूटिव ने कहा है कि 5G सर्विसेस की सफल शुरुआत में कुछ चीज़ें रुकावटें पैदा कर सकती हैं। इनमें 5G स्पेक्ट्रम को सपोर्ट करने वाले डिवाइसेस की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती रहेगी। 

PunjabKesari

ये दो कंपनियां डेवलप कर रही 5G मॉडम

उन्होंने आगे बताया कि चिपसेट बनाने वाली दो बड़ी ग्लोबल कंपनियां अमेरिका की क्वॉलकम और ताइवान की मिडियाटेक 5G-बेस्ड मॉडम डेवलप कर रही हैं। कहा जा रहा है कि 5G टेक्नॉलजी से जुड़े डिवाइसेस अगले साल उपलब्ध हो सकते हैं। 
 


Edited by:Hitesh

Latest News