इस तरह खास अंदाज में व्हाट्सएप पर विश करें Republic Day 2019

  • इस तरह खास अंदाज में व्हाट्सएप पर विश करें Republic Day 2019
You Are HereGadgets
Saturday, January 26, 2019-10:57 AM

गैजेट डेस्क- आज यानी 26 जनवरी को पूरे भारतवर्ष में 70वें गणतंत्र दिवस पर्व को धूम-धाम से मनाया जा रहा है। वहीं लोग इस पर्व पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बधाई संदेश दे रहे हैं। राष्ट्र और गणतंत्र के नाम इस त्योहार की बधाई अगर आप अपने दोस्तों और परिवारवालों को खास अंदाज में देना चाहते हैं, तो कई ऑप्शंस मौजूद हैं। व्हाट्सएप जितना पॉप्युलर मेसेजिंग एप है, उतना ही बड़ा इसका यूजर बेस भी है। इस पर रिपब्लिक डे विश करने के कई तरीके हैं। जानते हैं इसके बारे में...

PunjabKesariरिपब्लिक डे स्टिकर्स 
हाल ही में व्हाट्सएप ने यह फीचर ऐड किया है और यह तेजी से पॉप्युलर हो रहा है। यहां एक बात समझने वाली है कि व्हाट्सएप पर लिमिटेड स्टिकर्स ही मिलते हैं, इसलिए सीधे यहां से आप रिपब्लिक डे से जुड़ा स्टिकर नहीं भेज पाएंगे। इसके लिए आपको प्लेस्टोर पर जाकर रिपब्लिक डे स्टिकर एप सर्च करनी होगी। आप कोई भी थर्ड पार्टी एप इंस्टॉल कर सकते हैं। एप ओपन करने के बाद वहां से पसंदीदा पैक ऐड कर लें। अब आपको ये स्टिकर्स वॉट्सऐप के स्टिकर्स टैब में भी दिखेंगे। 

PunjabKesari
फोटो को बनाएं स्टिकर 
पहले से मिलने वाले स्टिकर्स के अलावा अगर आप अपनी किसी फोटो को स्टिकर बनाना चाहते हैं तो ऐसा भी संभव है। अगर बैकग्राउंड सफेद होगा तो बेहतर स्टिकर बनेंगे। ऐसे कई कस्टम स्टिकर्स बनाने वाले एप्स भी आपको प्लेस्टोर पर मिल जाएंगे। इनमें फोटो अपलोड और क्रॉप करने के बाद आप इस स्टिकर को PNG फॉर्मेट में सेव कर लें। अब नए स्टिकर को वॉट्सऐप स्टिकर टैब में जाकर ऐड करें और यूज करें। 


Edited by:Jeevan

Latest News