Wednesday, July 22, 2020-10:32 AM
गैजेट डैस्क: सैमसंग ने अपने एंट्री लैवल स्मार्टफोन Galaxy A01 Core को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 1जीबी रैम और 1.5Hz क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ लाया गया है। एंड्रॉयड गो एडिशन पर आधारित इस स्मार्टफोन को 16जीबी और 32जीबी की इंटर्नल स्टोरेज ऑप्शन्स के साथ सबसे पहले इंडोनेशिया में उपलब्ध किया जाएगा। भारतीय रुपये के हिसाब से इंडोनेशिया में फोन की कीमत 5,500 रुपये है, लेकिन ऑफर के तहत इसे 23 जुलाई तक 5,000 रुपये में खरीदा जा सकता है। ग्राहक इसे ब्लू, ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में आने वाले समय में भारत में भी खरीद सकेंगे।
Samsung Galaxy A01 Core की स्पैसिफिकेशन्स:
डिस्प्ले
|
5.3 इंच की फुल HD+, TFT
|
प्रोसैसर
|
क्वाड-कोर
|
रैम
|
1 जीबी
|
इंटर्नल स्टोरेज
|
16 जीबी/32जीबी
|
ऑपरेटिंग सिस्टम
|
एंड्रॉयड गो एडिशन
|
क्वॉड रियर कैमरा सैटअप
|
8MP
|
फ्रंट कैमरा
|
5MP
|
बैटरी
|
3,000 एमएएच
|
कनैक्टिविटी
|
4जी एलटीई, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और माइक्रो यूएसबी पोर्ट
|
Edited by:Hitesh