Sunday, June 13, 2021-12:48 PM
गैजेट डेस्क: सैमसंग अपनी एम सीरीज़ के नए स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च करने वाली है। माना जा रहा है कि इस फोन की लॉन्चिंग भारत में इसी महीने होगी। सैमसंग गैलेक्सी एम32 को कंपनी फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ लेकर आएगी और इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर मिलेगा।
अन्य फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6000mAh की बैटरी के साथ लाया जाएगा और इसे दो कलर ऑप्शन्स ब्लैक और ब्लू कलर में कंपनी लॉन्च करेगी। ग्राहकों को इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटर्नल स्टोरेज व 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज की ऑप्शन मिलेगी।
Samsung Galaxy M32 की संभावित स्पेसिफिकेशन्स
|
डिस्प्ले
|
6.4 इंच की फुल एचडी प्लस, सुपर एमोलेड, इनफिनिटी यू
|
|
प्रोसैसर
|
मीडियाटेक हीलियो G85
|
|
रैम
|
4जीबी /6 जीबी
|
|
इंटर्नल स्टोरेज
|
64 जीबी / 128 जीबी
|
|
क्वॉड रियर कैमरा सेटअप
|
48MP (प्राइमरी) + 8MP (अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस) + 5MP (मैक्रो लेंस) + 5MP डेप्थ सेंसर
|
|
ऑपरेटिंग सिस्टम
|
एंड्रॉयड 11 आधारित One UI
|
|
बैटरी
|
6000mAh
|
Edited by:Hitesh