Galaxy Unpacked 2022: Samsung ला रही नई Galaxy S22 सीरीज़, लॉन्च होंगे तीन नए स्मार्टफोन्स

  • Galaxy Unpacked 2022: Samsung ला रही नई Galaxy S22 सीरीज़, लॉन्च होंगे तीन नए स्मार्टफोन्स
You Are HereGadgets
Wednesday, January 26, 2022-11:41 AM

गैजेट डेस्क: Samsung ने आखिरकार अपने Galaxy Unpacked 2022 इवेंट के लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। इस इवेंट में कंपनी अपनी फ्लैगशिप सीरीज़ Samsung Galaxy S22 को लॉन्च करने वाली है। इसके तहत तीन नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जाएंगे, जिन्हें कि Samsung Galaxy S22, Samsung Galaxy S22 Plus और Samsung Galaxy S22 Ultra नाम के साथ लाया जाएगा।

कब लॉन्च होंगे Samsung Galaxy S22 सीरीज़ के फोन्स
सैमसंग अपना Galaxy Unpacked 2022 इवेंट 9 फरवरी को आयोजित कर रही है जिसमें नई Samsung Galaxy S22 सीरीज़ को लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट वर्चुअली आयोजित होगा, जिसे आप कंपनी के YouTube चैनल पर लाइव देख सकेंगे। भारतीय समय के मुताबिक यह इवेंट 9 फरवरी को सुबह 10 बजे होगा।

इन फोन्स में क्या मिलेगा खास
रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग Galaxy S22 Ultra में गैलेक्सी नोट सीरीज़ जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इन्हें नया डिजाइन, बेहतर कैमरा और शानदार परफॉर्मेंस देने के दावे के साथ लाया जाएगा। लॉन्च से पहले इन फोन्स की कीमत भी लीक हुई है। Samsung Galaxy S22 की शुरुआती कीमत 899 डॉलर (लगभग 67 हजार रुपये) हो सकती है, वहीं S22 Plus 1099 डॉलर (लगभग 82 हजार रुपये) की शुरुआती कीमत पर लाया जा सकता है, जबकि Galaxy S22 Ultra का प्राइस 1299 डॉलर (लगभग 97 हजार रुपये) हो सकता है। यह सभी कीमतें फिलहाल अमेरिका में इन फोन्स के बेस वेरिएंट की हैं।


Edited by:Hitesh

Latest News