Sunday, July 7, 2019-10:33 AM
गैजेट डैस्क : सैमसंग ने मेटैलिक डिजाइन और नए दमदार फीचर्स के साथ अपने गैलेक्सी टैब A 8.0 को पेश कर दिया है। फिलहाल कम्पनी ने इसकी कीमत की जानकारी तो नहीं दी है लेकिन इतना जरूर पता लगा है कि इसमें पावरफुल 5,100mAh की बैटरी दी गई है। सैमसंग का यह टैब यूट्यूब प्रीमियम और स्पॉटिफाई प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ बाजार में उपलब्ध होगा।
- रिपोर्ट के मुताबिक यह टैब वाई-फाई ओनली और Wi-Fi + LTE वेरियंट में मिलेगा। इस टैब में अलग से फैमिली शेयर फीचर भी मौजूद होगा जिसके जरिए आप आसानी से शेड्यूल्स, नोट्स, फोटोज और रिमाइंडर्स शेयर कर सकेंगे।
Samsung Galaxy Tab A 8.0 के स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
8 इंच की WXGA |
रैम |
2GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
32GB |
एक्सपेंडेबल स्टोरेज |
512GB |
रियर कैमरा |
8MP |
फ्रंट कैमरा |
2MP |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 9.0 पाई |
Edited by:Hitesh