लॉन्च से पहले लीक हुए Samsung Galaxy Tab S8 के फीचर्स

  • लॉन्च से पहले लीक हुए Samsung Galaxy Tab S8 के फीचर्स
You Are HereGadgets
Sunday, December 12, 2021-2:06 PM

गैजेट डेस्क: Samsung जल्द ही अपने नए टैबलेट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसे कि Galaxy Tab S8 नाम से बाजार में उतारा जाएगा। इसे इसी महीने लॉन्च किया जाएगा हालांकि लॉन्चिंग तारीख के बारे में अभी कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिससे इसके कुछ फीचर्स का खुलासा हो गया है। माना जा रहा है कि Galaxy Tab S8 Ultra को दो सैल्फी कैमरों के साथ लाया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy Tab S8 और Galaxy Tab S8+ को 8 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। दोनों टैबलेट के साथ वाई-फाई और 5G कनेक्टिविटी तकनीक की सपोर्ट मिलेगी। इसे डार्क ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि Galaxy Tab S8 में 11 इंच की डिस्प्ले दी जाएगा जबकि Galaxy Tab S8+ में 12.4 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इनके अलावा Samsung Galaxy Tab S8 Ultra को 14.6 इंच की डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा। अल्ट्रा को 12 जीबी रैम और 512 जीबी की स्टोरेज के साथ बाजार में उतारा जाएगा। इसमें Unisoc Tiger T618 प्रोसेसर और 7040mAh की बैटरी मिलेगी जोकि 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

 


Edited by:Hitesh

Latest News