सैमसंग ने अपने इन स्मार्टफोन्स के लिए जारी किया मई सिक्योरिटी अपडेट

  • सैमसंग ने अपने इन स्मार्टफोन्स के लिए जारी किया मई सिक्योरिटी अपडेट
You Are HereGadgets
Thursday, May 24, 2018-4:08 PM

जालंधरः साउथ कोरिया की इलैक्ट्रोनिक कंपनी सैमसंग ने अपने Galaxy S9 और Galaxy A8 स्मार्टफोन्स के लिए नया मई सिक्योरिटी अपडेट जारी कर दिया है। इस बात की जानकारी सैममोबाइल कंपनी ने दी है। इस अपडेट में स्मार्टफोन पर चल रहे सैमसंग के अपने सॉफ्टवेयर पर मिलने वाली समस्याओं के लिए भी फिक्स किया गया है। अगर अापके पास भी कॉमपेटिबल डिवाइस है तो आपको एक नोटिफिकेशन मिलेगा। अगर आपको यह नोटिफिकेशन नहीं मिलता तो आप मैन्यूली रूप से Settings -> About Phone -> Software अपडेट पर जा सकते हैं।

 

Galaxy S9 स्मार्टफोन के लिए कंपनी ने फर्मवेयर वर्जन G960FXXU1BRE5 को पेश किया है। इस अपडेट को जर्मनी के लिए अपडेट किया गया है। वहीं, Galaxy S9+ के लिए फर्मवियर वर्जन G965FXXU1BRE5 जारी किया गया है। इस फोन के लिए अपडेट को यूके में जारी किया गया है। 

 

इसके अलावा चीन में भी सैमसंग Galaxy S8 यूजर्स के लिए अपडेट को जारी किया गया है। इसमें बिक्सबी और WeChat एप में सुधार किया गया है। वहीं, कंपनी ने Galaxy A-सीरीज के लिए भी इस अपडेट को जारी किया गया है। इसमें Galaxy A6 को फर्मवेयर वर्जन A600FNXXU1ARE7 अपडेट मिला है। वहीं, Galaxy A8 (2018) को फर्मवेयर वर्जन A530FXXU2ARE1 और Galaxy A8+ को अपडेट मिला है। 
 


Latest News