किआ के बाद Skoda लाएगी इलेक्ट्रिक कार,टेस्टिंग के दौरान कैप्चर हुई Skoda Enyaq iV

  • किआ के बाद Skoda लाएगी इलेक्ट्रिक कार,टेस्टिंग के दौरान कैप्चर हुई Skoda Enyaq iV
You Are HereGadgets
Sunday, June 5, 2022-1:45 PM

मुंबई: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज बढ़ रहा है, Tata, Kia, Mahindra, MG, Hyundai जैसी कंपनियां अपनी EV और हाइब्रिड कारों की रेंज खड़ी कर रही। वहीं बीते दिन किआ ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ईवी6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर लॉन्च की।

PunjabKesari

वहीं अब स्कोडा भी बहुत जल्द मार्केट में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV लाॅन्च करने जा रही है। इस कार नाम Skoda Enyaq iV इलेक्ट्रिक SUV है। इसे पहली बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया। टेस्टिंग के दौरान बिना किसी कवर के देखी गई Enyaq iV का टॉप 80x इलेक्ट्रिक वेरिएंट थी।

PunjabKesari

यह वोक्सवैगन के एमईबी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है जिसे इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। इसे ऑडी क्यू4 ई-ट्रॉन और वोक्सवैगन आईडी4 के साथ भी शेयर किया गया है। Enyaq iV की लंबाई 4,648 मिमी, चौड़ाई 1,877 मिमी और ऊंचाई 1,616 मिमी है। Enyaq iV स्कोडा ऑक्टेविया से थोड़ी छोटी है।

PunjabKesari

Enyaq iV  में 77 kWh बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसे DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 125 kW तक फास्ट-चार्ज किया जा सकता है।कंपनी का दावा है कि इसे एक बार चार्ज करने पर 460 किमी तक बिना रुके चलाया जा सकता है। यह कार 6.9 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। यह इलेक्ट्रिक कार ऑल-व्हील-ड्राइव ऑप्शन के साथ आएगी। 

PunjabKesari

स्कोडा ने हाल ही में Slavia मिड-साइज सेडान की कीमत बढ़ाई है। हैरानी की बात यह है कि इसे केवल तीन महीने पहले ही लॉन्च किया गया था। स्लाविया की कीमत में 60,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। 28 फरवरी को स्कोडा ने स्लाविया के 1.0-लीटर वेरिएंट को ₹10.69 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया था। बेस वेरिएंट की कीमत 30,000 रुपए बढ़ गई है और अब इसकी कीमत 10.99 लाख (एक्स-शोरूम) होगी। वहीं  मॉडल 1.5-लीटर TSI ऑटोमैटिक वेरिएंट जो 17.79 लाख का था अब 18.39 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर आएगा।

 


Edited by:Smita Sharma