Tata Motors जल्द लॉन्च करेगी सबसे सस्ती ईवी टाटा टिगोर, वर्तमान मॉडल से देगी ज्यादा रेंज

  • Tata Motors जल्द लॉन्च करेगी सबसे सस्ती ईवी टाटा टिगोर, वर्तमान मॉडल से देगी ज्यादा रेंज
You Are HereGadgets
Tuesday, March 29, 2022-3:45 PM

ऑटो डेस्क. Tata Motors की मार्केट में डिमांड काफी बढ़ गई है। कंपनी लगातार मार्केट में अपने नए मॉडल उतार रही है। अब Tata Motors अपनी ईवी टाटा टिगोर का नया मॉडल भारत में लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में Tata Tigor EV को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।


टाटा मोटर्स Tata Tigor EV को ज्यादा रेंज के साथ लॉन्च करेगी। वर्तमान में टिगोर की ईवी के रेंज 306 किमी की है जिसे कंपनी बढ़ाकर 375-400KM तक ले जाएगी। लॉन्ग रेंज के साथ यह कार इस सेगमेंट में काफी कॉम्पटिशन क्रिएट करने वाली है। 


इंडिया की सबसे सस्ती ईवी

टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक कार की कीमत 12.24 लाख से शुरू होती है और टॉप मॉडल 13.24 लाख रुपये तक जाती है। यह कार इंडिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। हाल ही में कंपनी ने इस कार की कीमत बढ़ाई थी, जिसके बाद Tigor EV XE की कीमत 11.99 लाख रुपये से बढ़कर 12.24 लाख रुपये हो गई है। वहीं Tigor EV XM वेरिएंट की कीमत 12.49 लाख रुपये से बढ़कर 12.74 लाख रुपये हो गई है। टिगोर ईवी के टॉप वेरिएंट Tigor EV XZ+ की कीमत 12.99 लाख रुपये से बढ़कर 13.24 लाख रुपये हो गई है। Tigor EV को फिलहाल XE, XM, XZ+ और XZ+ Dual Tone जैसे 4 वेरिएंट्स में पेश किया गया है। टाटा नेक्सॉन ईवी की कीमत में भी 25 हजार बढ़ा दी गई है। 


 


Edited by:Parminder Kaur

Latest News