भारत में जल्द लॉन्च होंगी 5 डोर वाली गाड़ियां, लिस्ट देखकर करें सेलेक्ट

  • भारत में जल्द लॉन्च होंगी 5 डोर वाली गाड़ियां, लिस्ट देखकर करें सेलेक्ट
You Are HereGadgets
Monday, August 22, 2022-4:21 PM

ऑटो डेस्क. भारत में 5-डोर वाली गाड़ियों का नया ट्रेंड चलने लगा है। लोग बेसब्री से 5 डोर वाली SUV का इंतजार कर रहे हैं। कई कंपनियों ने अपनी 5-डोर कार को लॉन्च करने का ऐलान किया है। आज हम उन 5-डोर कारों की लिस्ट लेकर आए है। आपको जो बेस्ट लगती है, आप उसे सेलेक्ट कर सकते है। 


1. Mahindra Thar 5-door

PunjabKesari
महिंद्रा की गाड़ियों को लोग काफी पसंद करते हैं। हाल ही में कंपनी की 5-डोर वाली थार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ये थार 2023 में लॉन्च हो सकती है। कंपनी इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ 4 डब्ल्यूडी और मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प दे सकती है। 


2.  Maruti Jimny 5-door

PunjabKesari
5 डोर वाली जिम्नी का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इस गाड़ी में टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिल सकता है। टेस्टिंग के दौरान जिम्नी को कई बार देखा गया है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 12 से 18 के बीच हो सकती है। 

3. Force Gurkha 5-door

PunjabKesari
फोर्स गुरखा 5-डोर को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया। इसका लगभग प्रोडक्शन-रेडी फॉर्म में है। इसमें दूसरी रो के पीछे साइड-फेसिंग सीटों के साथ अधिक लोगों के बैठने की जगह हो सकती है। इस गाड़ी में 2.6-लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसकी कीमत 14.5 लाख रुपये से लेकर 18 लाख रुपये के बीच की हो सकती है।


Edited by:Parminder Kaur

Latest News