Sunday, July 30, 2017-2:19 PM
जालंधरः स्मार्टफोन के साथ-साथ यूजर्स में स्मार्टवॉच के लिए भी काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। लोग अब साधारण घड़ी की जगह स्मार्टवॉच को खरीदना ज्यादा पंसद करते है। क्योंकि स्मार्टवॉच में कई ऐसे फीचर्स मौजूद होते है जो यूजर्स के लिए काफी यूजफूल होते है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ स्मार्टवॉच के बारे में...
LG Watch Sport
यह एंड्रायड वेयर 2.0 के साथ आने वाला पहला स्मार्टवॉच है। जिसमें एक रिफ्रेश इंटरफ़ेस और बेहतर सूचनाएं शामिल हैं। साथ ही 430 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टवॉच की कीमत 22,466 रूपए है।
LG Watch Style
यह वॉच क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वीयर 2100 और 4जीबी रैम से लैस है। इसमें 512एमबी की स्टोरेज दी गई है। इसमें 1.2 इंच का P-OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 240 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाइ-फाइ, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टवॉच की कीमत 16,950 रूपए है।
Huawei Watch 2 Classic
यह स्मार्टवॉच मेटल की बनी हुई है। इसमें 1.2 इंच का OLED पैनल और एक आरामदायक लेदर बेल्ट के साथ पेश की गई है। साथ ही हार्ट रेट मॉनिटर और जीपीएस जैसे फीचर इसमें दिए गए है। इस स्मार्टवॉच की कीमत 26,999 रूपए है।
ASUS ZenWatch 2
जेनवॉच 2 1.45 इंच और 1.63 इंच के मॉडल में उपलब्ध है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर जैसे फीचर शामिल किए गए है। जेनवॉच 2 एंड्रायड 5.1.1 काम करता है। जेनवॉच 2 एक स्नैपड्रैगन 400 द्वारा 1.2 गीगाहर्ट्ज पर संचालित है। इसमें 512 एमबी रैम और 4 जीबी ऑन-बोर्ड मेमोरी दी गई है। इस स्मार्टवॉच की कीमत 23,690 रूपए है।