Wednesday, May 9, 2018-9:17 AM
जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी 360 मोबाइल्स ने अपना नया स्मार्टफोन 360 N7 के नाम से लांच कर दिया है। कंपनी ने ये स्मार्टफोन दो कलर वेरिएन्ट्स में पेश किया है, जिसमें मूनलाइट वाइट और ग्रेफाइट ब्लैक कलर ऑप्शन शामिल है। बता दें कि दोनों ही वेरिएंट को CNC फिनिश दिया गया है। इसके वाइट वेरिएंट में कलर पॉवर बटन दिया गया है। पॉवर बटन को ब्राइट रेड कलर दिया गया है जो डिवाइस में अलग ही नज़र आता है।
5,030mAh की बड़ी बैटरीः
ये स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो लम्बे समय तक मोबाइल गेम्स खेलना पसंद करते हैं। इस फोन में 5,030mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
360 N7 स्मार्टफोन के फीचर्सः
डिस्प्ले |
5.99 (2160X1080 pixels |
प्रोसैसर |
स्नैपड्रैगन 660 प्रोसैसर |
रैम |
6GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
64GB/128GB |
रियर कैमरा |
16+2MP |
फ्रंट कैमरा |
8MP |
बैटरी |
5,030mAh |
अॉपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 8.1 ओरियो |
कनैक्टिविटी |
वाईफाई, ब्लूटुथ, हैडफोन जैक, लॉकिंग फीचर्स |