किन मुद्दों पर सबसे ज्यादा बातें करती हैं महिलाएं, ट्विटर के सर्वे से हुआ खुलासा

  • किन मुद्दों पर सबसे ज्यादा बातें करती हैं महिलाएं, ट्विटर के सर्वे से हुआ खुलासा
You Are HereGadgets
Sunday, March 7, 2021-1:37 PM

गैजेट डैस्क: भारत में 1.75 करोड़ लोग ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं और जाहिर सी बात है कि इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। अगर आपसे पूछा जाए कि महिलाएं सोशल मीडिया पर किन मुद्दों पर सबसे ज्यादा बातें करती हैं तो शायद आपके पास इसका जवाब नहीं होगा, लेकिन ट्विटर ने एक सर्वे किया है जिससे पता चला है कि महिलाएं किन मुद्दों पर सबसे ज्यादा चर्चा कर रही हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि इस सर्वे में 700 महिलाओं को शामिल किया गया था जिनके 5,22,992 ट्वीट्स का अध्ययन किया गया। इस अध्ययन को देश के 19 शहरों में नौ कैटेगरी में किया गया और इस दौरान जनवरी 2019 से लेकर फरवरी 2020 के बीच किए गए ट्वीट्स को शामिल किया गया।

महिलाएं इन मुद्दों पर करती हैं सर्च

इस सर्वे से ट्विटर इंडिया को पता चला है कि 24.9 फीसदी महिलाएं फैशन, ब्यूटी, बुक्स, इंटरटेनमेंट और फूड को लेकर बातें करती हैं। 20.8 फीसदी करेंट अफेयर को लेकर और 14.5 फीसदी सेलिब्रिटी मोमेंट के बारे में बातें करती हैं। इनके अलावा 11.7 फीसदी समाज के बारे में और 8.7 फीसदी महिलाएं सामाजिक बदलाव के बारे में ट्वीट करती हैं। हालांकि इनमें से सेलिब्रिटी मोमेंट सबसे ज्यादा इंगेजमेंट वाला रहा है और सेलेब्रिटी मोमेंट से संबंधित ट्वीट्स पर अधिक लाइक्स और रिप्लाई आए हैं।

सेलिब्रिटीज़ से संबंधित ट्वीट सबसे ज्यादा चेन्नई से होते हैं, वहीं समाज, सामाजिक बदलाव आदि को लेकर सबसे ज्यादा बंगलूरू से ट्वीट किए गए। इनके अलावा फैशन और करेंट अफेयर को लेकर गुवाहाटी से ट्वीट किए गए।

इन क्षेत्रों में है महिलाओं की रुचि

इस सर्वे से यह भी पता चला है कि महिलाओं की रुचि सबसे ज्यादा किन क्षेत्रों में है। सर्वे के मुताबिक 20.8 फीसदी महिलाएं ट्विटर पर देश-दुनिया की खबरों से अपडेट रहने के लिए लॉगइन करती हैं। इनमें गुवाहाटी और दिल्ली की महिलाएं शामिल हैं। 


Edited by:Hitesh

Latest News