Monday, January 3, 2022-1:08 PM
गैजेट डेस्क: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपने लेटैस्ट स्मार्टफोन Vivo Y21T को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और ट्रिप्ल रियर कैमरा सैटअप के साथ लाया गया है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसैसर और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट मिलती है। रिपोर्ट के मुताबिक इसे अगले सप्ताह भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।
कीमत
Vivo Y21T को IDR 3,099,000 (लगभग 16,200 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इस फोन को 6 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटर्नल स्टोरेज के साथ लाया गया है। ग्राहक इसे मिडनाइट ब्लू और पर्ल व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे।
Vivo Y21T की स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
|
6.5 इंच की HD+, रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल्स
|
प्रोसैसर
|
स्नैपड्रैगन 680
|
ऑपरेटिंग सिस्टम
|
एंड्रॉयड 11 पर आधारित Funtouch OS 12
|
ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप
|
50MP (प्राइमरी सेंसर) + 2MP (मेक्रो लेंस) + 2MP (डेफ्थ सेंसर)
|
फ्रंट कैमरा
|
8MP
|
बैटरी
|
5000mAh, 18W की फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट
|
कनेक्टिविटी
|
4G LTE, Wi-Fi, GPS, ब्लूटूथ और हेडफोन जैक
|
Edited by:Hitesh