Thursday, January 27, 2022-3:34 PM
गैजेट डेस्क: वीवो ने आखिरकार अपने नए 5जी स्मार्टफोन Vivo Y75 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को ट्रिप्ल रियर कैमरा सैटअप के साथ लाया गया है जिसमें से मेन कैमरा 50MP का है। इसके अलावा परफोर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर मिलता है।
Vivo Y75 5G की कीमत
Vivo Y75 5G की भारत में कीमत 21,990 रुपये रखी गई है। इस फोन को एक ही वेरियंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज के साथ लाया गया है। ग्राहक इसे ग्लोइंग गैलेक्सी और स्टारलाइट ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।
Vivo Y75 5G की स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
|
6.58-इंच की FHD+, 1080x2408 पिक्सल रिजॉल्यूशन
|
प्रोसैसर
|
मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700
|
रैम
|
8GB
|
इंटर्नल स्टोरेज
|
128GB
|
ऑपरेटिंग सिस्टम
|
एंड्रॉयड 12 पर आधारित Funtouch OS 12
|
ट्रिप्ल रियर कैमरा सैटअप
|
50MP (मेन कैमरा) + 2MP (बोकेह लेंस) + 2MP (मैक्रो लेंस)
|
फ्रंट कैमरा
|
16MP
|
बैटरी
|
5,000 mAh (18W फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट)
|
कनेक्टिविटी
|
5G, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.1, Wi-Fi, GPS और FM रेडियो
|
Edited by:Hitesh