व्हाट्सएप्प अगले हफ्ते सभी यूजर्स के लिए पेश करेगा यह सर्विस

  • व्हाट्सएप्प अगले हफ्ते सभी यूजर्स के लिए पेश करेगा यह सर्विस
You Are HereGadgets
Wednesday, May 30, 2018-1:32 PM

जालंधरः लोकप्रिय मैसेजिंग एप्प व्हाट्सएप्प अगले महीने यानी जून से भारत में अपने पेमेंट फीचर को सभी यूजर्स के लिए जारी करने वाली है। व्हाट्सएप्प का यह फीचर भारत में बीटा यूजर्स के लिए फरवरी में ही लांच हो गया था। इस फीचर का फायदा भारत में 20 करोड से भी ज्यादा यूजर्स को होगा। अापको बता दें कि भारत में पेटीएम के यूजर्स की संख्या 20 करोड के करीब है।

 

LiveMint की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप्प ने अपनी पेमेंट सर्विस के लिए ICICI बैंक, HDFC बैंक और एक्सिस बैंक से पार्टनरशिप की है। व्हाट्सएप्प के इस फीचर की सीधी टक्कर पेटीएम, गूगल के तेज और मोबिक्विक से होगी।  व्हाट्सएप्प के मैसेजिंग के अलावा भारत में पेमेंट सर्विस में उतरने की एक वजह WeChat भी है जिसने चीन में पेमेंट सर्विस को पूरी तरह से बदल दिया था।


                    
कैसे काम करेगा व्हाट्सएप्प का यह फीचरः

व्हाट्सएप्प के इस फीचर के लिए सबसे पहले अापको अपडेट करना होगा। नए अपडेट के बाद सेटिगंस मे जाकर पेमेंट का अॉप्शन मिलेगा। जिसके बाद आपको यूपीआई पेमेंट के लिए अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई कराना होगा। फिर अापको अपने बैंक का चुनाव करकें पेमेंट करना होगा। इसके बाद अाप व्हाट्सएप्प के जरिए यूजर्स को वैसें ही पेमेंट कर पाएंगे जैसे भीम एप्प से करते है। 
 


Latest News