Wednesday, October 18, 2017-12:17 PM
जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने नए स्मार्टफोन Mi MIX 2 को कल पहली बार सेल के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट और mi.com पर उपलब्ध कराया था। जानकारी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन पहली सेल में तीन मिनट में ही सोल्ड आउट हो गया। बता दें कि इस फोन को एक बार फिर सेल के लिए 24 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे उपलब्ध कराया जाएगा। शाओमी के इस स्मार्टफोन को 35,999 रुपए में लांच किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बात का खुलासा किया कि फ्लिपकार्ट और mi.com पर लगभग 1 लाख लोगों ने इस फोन को लेकर इंटरेस्ट दिखाया है।
शाओमी Mi MIX 2 के फीचर्सः
डिस्प्ले |
6 इंच (रेजोल्यूशन 1080×2160 पिक्सल्स) |
प्रोसेसर |
क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 835 प्रोसेसर |
रैम |
6GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
128GB |
रियर कैमरा |
12MP |
फ्रंट कैमरा |
5MP |
बैटरी |
3,400mAh |
कनैक्टिविटी |
यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट |