HTC के इस Vive VR Headset में हो सकती है  इम्प्रूव्ड डिस्प्ले

  • HTC के इस Vive VR Headset में हो सकती है  इम्प्रूव्ड डिस्प्ले
You Are HereGadgets
Monday, January 8, 2018-10:27 AM

जालंधरः ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी HTC Ces 2018 में अपने एक नए Vive VR Headset को लांच कर सकती है। कंपनी ने इस कंस्यूमर शो से पहले ही टीज करना शुरू कर दिया है। इस टीजर से हिंट मिल रहा है कि कंपनी इसमें  VR Headset को एक बदली हुई डिस्प्ले के साथ पेश कर सकती है। बता दें कि अभी की पीढ़ी के VR Headset को MWC 2015 में पेश किया गया था, और इसमें दो 2160×1200 पिक्सेल रेजोल्यूशन की डिस्प्ले मौजूद थीं। 

 

इसके अलावा अापको बता दें कि इस 4K-ready Vive headset में आपको दो डिस्प्ले मिल सकती हैं, जिनमें से दोनों में ही अलग अलग 1920×2133 पिक्सल रेजोल्यूशन की डिस्प्ले होने की उम्मीद है। अगर एक कंबाइंड रेजोल्यूशन की चर्चा करें तो यह लगभग 3844×2133 की हो सकती है। इस हैडसेट को चलाने के लिए आपको ज्यादा पॉवरफुल PC की जरूरत होने वाली है।


Latest News