Monday, November 20, 2017-11:50 AM
जालंधरः एचएमडी ग्लोबल कंपनी नोकिया ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन Nokia 2 को लांच किया था। वहीं, अब इस स्मार्टफोन को US में उपलब्ध करा दिया है। इसे आप ऑनलाइन रिटेलर्स अमेज़न, B&H और बेस्ट बाय के माध्यम से प्री-आर्डर कर सकते हैं। स्मार्टफोन को यहाँ यानी US में 99 डॉलर में प्री-आर्डर किया जा सकता है।
आपको बता दें कि US में, Nokia 2 स्मार्टफोन एक अनलॉक्ड यूनिट के तौर पर उपलब्ध होने वाला है, हालाँकि यह GSM आधारित कैरियर जैसे AT&T और T-Mobile पर काम करेगा, हालाँकि यह Sprint और Verizon को सपोर्ट नहीं करेगा।
नोकिया 2 के फीचर्सः
डिस्प्ले |
5 इंच |
प्रोसैसर |
क्वालकोम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसैसर |
रैम |
1GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
8GB |
रियर कैमरा |
8MP |
फ्रंट कैमरा |
5MP |
कनैक्टिविटी |
4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी और जीपीएस |
बैटरी |
4,000mAh |