Friday, December 27, 2019-12:47 PM
गैजेट डैस्क: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी वीवो अगले महीने यानी जनवरी 2020 के मध्य में Vivo S1 Pro स्मार्टफोन को लांच करने वाली है। इस फोन को वीवो S1 का सक्सैसर वेरिएंट कहा जा रहा है। नॉचलेस डिस्प्ले के साथ आने वाले इस फोन में पॉप अप सैल्फी कैमरा दिया गया है। हालांकि भारत में इसकी लांच डेट अभी कन्फर्म नहीं हुई है।
इतनी हो सकती है कीमत
इस स्मार्टफोन को चीन में ब्लू और रेड कलर ऑप्शन के साथ उतारा गया है। बात की जाए कीमत की तो इसकी कीमत 2,698 युआन (करीब 27,700 रुपये भारत में हो सकती) है।
Vivo S1 Pro के स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.39 इंच की सुपर एमोलेड नॉच |
प्रोसैसर |
ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 |
रैम |
6GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
128GB |
रियर कैमरा सेटअप |
12MP+8MP+5MP |
फ्रंट कैमरा |
25 MP पॉप-अप |
बैटरी |
3700mAh |
Edited by:Hitesh