Sunday, February 24, 2019-1:27 PM
गैजेट डैस्क : चीन की स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी Xiaomi अगले हफ्ते नए Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक इसे 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की कीमत को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। जानकारी के मुताबिक शाओमी के प्रेसिडेंट लू वेइबींग ने कहा है कि इस स्मार्टफोन को लगभग 2,000 युआन की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह बात उस समय सामने आई जब लू वेइबींग वीबो पर Mi फैंस से बात कर रहे थे।
- ऐसे में रेडमी नोट 7 प्रो के भारत में 21,000 रुपए की कीमत के अंदर लॉन्च होने की उम्मीद है। यह यूजर्स के लिए एक बेस्ट डील स्मार्टफोन साबित हो सकता है क्योंकि इसमें शाओमी ने सोनी का आईएमएक्स586 सेंसर दिया है जोकि 48 मेगापिक्सल के कैमरा सैंसर को सपोर्ट करता है।
लीक हुए स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.43 इंच की फुल एचडी+ |
प्रोसैसर |
स्नैपड्रैगन 675 |
रैम |
6 जीबी |
इंटरनल स्टोरेज |
128 जीबी |
सैल्फी कैमरा |
13 मेगापिक्सल |
बैटरी |
4,000mAh |
Edited by:Hitesh