प्रियंका चोपड़ा का नया बिजनेस, खोली बर्तनों की दुकान!

  • प्रियंका चोपड़ा का नया बिजनेस, खोली बर्तनों की दुकान!
You Are HereNari
Friday, June 24, 2022-5:16 PM

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी करके विदेश में सेटल हो गई हो लेकिन अपने देश के लिए एक्ट्रेस का प्यार कम नहीं हुआ। हाल में ही देसी गर्ल ने अमेरिका में अपना नया बिजनेस 'सोना होम' लॉन्च किया है इससे पहले प्रियंका ने न्यूयॉर्क में एक इंडियन रेस्टोरेंट खोला था सोना...अब उन्होंने अमेरिका में सोना होम नाम की होममेकर की शॉप शुरू की है। इस बात की जानकारी खुद देसी गर्ल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी।

पोस्ट शेयर कर प्रियंका ने बयां की खुशी

प्रियंका ने अपनी पोस्ट में इमोशनल होते हुए लिखा, ‘लॉन्च डे आ गया है! मैं आप सभी को सोना होम से इंट्रोड्यूस कराते हुए गर्व महसूस कर रही हूं. भारत से यहां आकर अमेरिका को अपना दूसरा घर बनाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मेरी यात्रा ने मुझे एक ऐसी जगह पहुंचा दिया, जहां मुझे दूसरा परिवार और दोस्त मिले. मैं जो कुछ भी करती हूं उसमें भारत का हिस्‍सा जरूर शामिल होता है और यह वास्तव में उसी विचार का विस्तार है.’

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

उन्होंने आगे लिखा- ‘सोना होम’ हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ है. भारतीय संस्कृति लोगों को एक साथ जोड़कर रखने के लिए जानी जाती है. इसे फैमिली और फ्रेंड्स को जुड़े रहने के लिए बनाया गया है. मैं भारत से यहां शिफ्ट हुई, इसलिए यह मेरे लिए भी एक प्रवासी के तौर पर बहुत महत्वपूर्ण है.’

न्‍यूयार्क में भी है प्रियंका का रेस्टोरेंट

बता दें कि सोना होम, होम डेकोर और क्रॉकरी सहित काफी सारी सेवाएं उपलब्ध कराएगा। वही देसी गर्ल के न्‍यूयार्क स्थित सोना रेस्‍टोरेंट में सभी प्रमुख भारतीय व्यंजन मिलते हैं. इसमें गोलगप्पे से लेकर वड़ा पाव, डोसा समोसा, कुल्चा सहित और भी बहुत सी डिश होती है. हालांकि वहां पर इनके रेट काफी हाई है. मुंबई में जो वड़ा पाव महज 20-30 रुपए में मिल जाता है, सोना में उसके लिए हजार रुपये से ऊपर रुपये चुकाने पड़ते हैं यहां नहीं समोसा खाने के लिए भी आपको हजारों रुपए खर्च करने पड़ते है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

कुछ समय पहले प्रियंका के इस रेस्टोरेंट में विक्की कौशल पत्नी कैटरीना के साथ गए थे। प्रियंका के इस रेस्टोरेंट को कपल ने अपना दूसरा घर बताया था।
 


Edited by:Priya dhir

Latest News