भारत में लॉन्च हुआ Motorola Razr 50 Flip फोन, 20 सितंबर से शुरू होगी सेल

  • भारत में लॉन्च हुआ Motorola Razr 50 Flip फोन, 20 सितंबर से शुरू होगी सेल
You Are HereNational
Monday, September 9, 2024-4:55 PM

गैजेट डेस्क. Motorola Razr 50 Flip फोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी कीमत 49,999 रुपए है। यह फोन सिंगल वेरिएंट में लाया गया है। Motorola Razr 50 Flip फोन तीन रंगों- Spritz Orange, Beach Sand और Koala Grey में पेश किया गया है। इस फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग 10 सितंबर से शुरू हो जाएगी। इसकी पहली सेल भारत में 20 सितंबर को होगी। इस फोन को मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन से खरीदा जा सकेगा।

PunjabKesari

स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर: नया Motorola Razr 50 Flip फोन Octa-core Mediatek Dimensity 7300X (4 nm) चिपसेट और Mali-G615 MC2 GPU के साथ लाया गया है।

रैम और स्टोरेज: यह फोन एक ही वेरिएंट में है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है।

डिस्प्ले: इस फ्लिप फोन में 6.9 इंच का pOLED FHD+ 120Hz हाई-डेफिनिशन इंटरनल डिस्प्ले और 3.63 इंच का OLED FHD+ 90Hz हाई-डेफिनिशन एक्सटर्नल डिस्प्ले है। मुख्य डिस्प्ले की रिज़ॉल्यूशन 2640 x 1080 पिक्सल है और एक्सटर्नल डिस्प्ले की रिज़ॉल्यूशन 1056 x 1066 पिक्सल है।

कैमरा: फोन में OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ 50MP का मुख्य कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड+मैक्रो सेंसर है। इसके अलावा सेल्फी के लिए 32MP कैमरा भी दिया गया है।

बैटरी: Motorola Razr 50 में 4200mAh की बैटरी और TurboPower 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

ओएस अपडेट: इस फ्लिप फोन को 3 साल के ओएस अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट के साथ पेश किया गया है।

PunjabKesari


Edited by:Parminder Kaur