महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को पसंद आ रही OTT ऐप्स, पेमेंट करने में युवा सबसे आगे

  • महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को पसंद आ रही OTT ऐप्स, पेमेंट करने में युवा सबसे आगे
You Are HereNational
Sunday, September 12, 2021-11:37 AM

गैजेट डेस्क: कोरोना महामारी के चलते OTT ऐप्स के इस्तेमाल में इजाफा देखने को मिला है। भारत में सबसे ज्यादा दिल्ली में हर महीने 97 लाख दर्शक ओटीटी प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं मुंबई में 93 लाख और बेंगलुरु में 87 लाख यूजर्स ओटीटी ऐप्स का यूज कर रहे हैं। ओटीटी पर मनोरंजन के लिए भुगतान करने वालों में 22 से 30 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है, वहीं शहरी दर्शक सबसे ज्यादा वीडियो-ऑन-डिमांड सबस्क्रिप्शन ले रहे हैं। भारत में महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को OTT ऐप्स पसंद आ रही हैं और वह ही इनको लेकर पेमेंट भी करते हैं।

ऑरमैक्स ओटीटी ऑडियंस रिपोर्ट 2021 के मुताबिक मुंबई की कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स मीडिया ने देशभर में मई से जुलाई 2021 के बीच 12,000 लोगों पर सर्वे किया है जिसके बाद भारत में पहली बार वीडियो स्ट्रीमिंग के दर्शकों की संख्या का आकलन किया गया है। इससे यह पता चला है कि भारत में कुल 35.3 करोड़ मासिक ओटीटी दर्शक हैं। रिपोर्ट में सामने आया कि, दर्शकों में ऑनलाइन ड्रामा और सीरीज देखने का चलन सबसे अधिक है। इनमें से 4.07 करोड़ ओटीटी दर्शक ऐसे हैं, जो वीडियो-ऑन-डिमांड सबस्क्रिप्शन (एसवीओडी) के लिए भुगतान करते हैं।


Edited by:Hitesh

Latest News